विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ओहायो में बड़ा उलटफेर, एमी एक्टन ने ट्रंप के उम्मीदवार विवेक रामास्वामी को हराया; बनीं राज्य की पहली महिला गवर्नर

Published: Wed, 04 Nov 2026 11:07 AM (IST)

डॉ. एमी एक्टन ने ओहायो के गवर्नर पद का चुनाव जीतकर रिपब्लिकन उम्मीदवार विवेक रामास्वामी को हरा दिया है।

डॉ. एमी एक्टन ने ओहायो के गवर्नर पद के चुनाव में विवेक रामास्वामी को हराया (फोटो-रॉयटर्स)

डॉ. एमी एक्टन ने ओहायो के गवर्नर पद के चुनाव में विवेक रामास्वामी को हराया (फोटो-रॉयटर्स)

HighLights

  1. एमी एक्टन ओहियो की पहली महिला गवर्नर बनीं।

  2. उन्होंने विवेक रामास्वामी को हराकर इतिहास रचा।

  3. डेमोक्रेट्स की 20 वर्षों बाद ओहियो में जीत।

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार डॉ. एमी एक्टन ने ओहायो के गवर्नर पद की दौड़ जीत ली है। उन्होंने ट्रंप समर्थित भारतीय-अमेरिकी रिपब्लिकन उम्मीदवार विवेक रामास्वामी को हराया है।

एमी एक्टन ओहायो के गवर्नर पद का चुनाव जीतकर राज्य के इस सर्वोच्च पद पर चुनी जाने वाली पहली महिला बनी हैं। उनकी यह जीत 20 वर्षों में पहली बार है जब किसी डेमोक्रेट ने गवर्नर का चुनाव जीता है।

एमी एक्टन ने विवेक रामास्वामी को हराया

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रामास्वामी और उनके रिपब्लिकन सहयोगियों ने एमी एक्टन के खिलाफ चुनाव जीतने के लिए 100 मिलियन डॉलर से अधिक की राशि खर्च की थी। लेकिन इसके बावजूद एमी एक्टन ही ओहियो की गवर्नर चुनी गईं।

60 वर्षीय एक्टन ने अपने चुनाव प्रचार का मुख्य आधार 'किफायती स्वास्थ्य सेवाएं' और उन तक बेहतर पहुंच को बनाया। उन्होंने अपने निजी जीवन के अनुभवों को साझा करते हुए कामकाजी और मध्यम वर्ग के मतदाताओं को आकर्षित किया।

ओहायो की रहने वालीं एमी एक्टन ने चुनाव प्रचार में लोगों को बताया कि कैसे उन्होंने अपने बचपन का कुछ समय बिना घर के बिताया था और एक सर्दी तो उन्हें टेंट में रहकर गुजारनी पड़ी थी।

एमी की यह जीत ऐसे समय में आई है जब डेमोक्रेट्स ओहियो में अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने की कोशिश कर रहे हैं। डोनल्ड ट्रंप के राजनीतिक उदय के दौरान यहां के मतदाता तेजी से रिपब्लिकन पार्टी की ओर झुके थे।

रामास्वामी की संपत्ति पर साधा निशाना

विवेक रामास्वामी बायोटेक अरबपति हैं और 2024 में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार भी रह चुके हैं। एमी एक्टन ने चुनाव प्रचार के दौरान रामास्वामी को एक ऐसे व्यक्ति के रूप में पेश किया, जो बढ़ती महंगाई का सामना कर रहे आम मतदाताओं की समस्याओं से पूरी तरह कटे हुए हैं।

इस चुनावी मुकाबले के दौरान एमी एक्टन ने आरोप लगाया कि रामास्वामी और उनके रिपब्लिकन सहयोगियों ने 100 मिलियन डॉलर से अधिक खर्च किए।

एपी की रिपोर्ट के मुताबिर, अरबपति एलन मस्क ने भी रिपब्लिकन उम्मीदवार से जुड़ी एक 'पॉलिटिकल एक्शन कमिटी' को कम से कम 5 मिलियन डॉलर का चंदा दिया।

रामास्वामी ने शेयर किया था विवादित पोस्ट

विवेक रामास्वामी ने चुनाव प्रचार के दौरान एमी एक्टन के खिलाफ एक विवादित पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट की निंदा डेमोक्रेट्स नेताओं के साथ ही उनकी खुद की पार्टी रिपब्लिकन के लीडर्स ने भी की थी। इस पोस्ट पर विवाद इतना बढ़ गया कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को उनके समर्थन में उतरकर बचाव करना पड़ा।

विवेक रामास्वामी ने करीब 40 लाख डॉलर का एक चुनावी विज्ञापन शेयर किया था। इस विज्ञापन में एमी एक्टन की मां को दिखाया गया, जिसमें वो अपनी बेटी को झूठी बता रही थीं।

विवेक रामास्वामी के शेयर किए इस विज्ञापन में एमी एक्टन के बचपन के बेहद दर्दनाक अनुभवों को घसीटा गया, जिसमें उनके सौतेले पिता द्वारा की गई उपेक्षा और यौन शोषण जैसी घटनाएं शामिल थीं।

यह भी पढ़ें- अमेरिका में पिया डांडिया ने रचा इतिहास, फ्लोरिडा से संसद पहुंचने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी बनीं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।