'पता नहीं वह चीनी महिला जासूस थी या नहीं', डोनल्ड ट्रंप ने एनवीडिया के पूर्व CEO जेन्सेन हुआंग से फोन पर की बात
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने एनवीडिया के पूर्व सीईओ जेन्सेन हुआंग से चीनी जासूस महिला के बारे में बात ...और पढ़ें

जेन्सेन हुआंग से बात करते ट्रंप की तस्वीर (फाइल)।
HighLights
डोनल्ड ट्रंप ने जेन्सेन हुआंग से चीनी जासूस पर बात की।
हुआंग के कई महिलाओं से संबंधों के बाद इस्तीफा लिया गया।
ऐलिस हुआंग और किम्बर्ली पॉवेल से संबंधों का खुलासा हुआ।
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने एनवीडिया के सह-संस्थापक जेन्सेन हुआंग से बात की है। बुधवार को हुई बातचीत में ट्रंप ने ये नहीं बताया कि विवाद में शामिल महिला जो चीन की है उसे जासूस माना गया है या नहीं।
ट्रंप ने स्ट्रेट शूटर पॉडकास्ट पर कहा कि उन्हें इस मामले में पता नहीं कि उस महिला मित्र के जासूस होने की पुष्टि हुई है या नहीं। इससे पहले जेन्सेन हुआंग के कई महिलाओं के साथ अफेयर होने की बात सामने आई जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ गई। कंपनी ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए उनका इस्तीफा ले लिया है।
बढ़ सकता है जांच का दायरा
रोज नए खुलासों ने इस टेक्नोलॉजी कंपनी के लिए भी परेशानी खड़ी कर दी है। इसके साथ ही जेन्सेन के नेतृत्व से हटने के मामले में जांच और चर्चा को और बढ़ा दिया है। रॉयटर्स के अनुसार, मामले की जानकारी रखने वाले दो लोगों ने बताया है कि हुआंग के एनवीडिया की एक दूसरी कर्मचारी के साथ भी कथित तौर पर अंतरंग संबंध थे। रिपोर्ट में उस कर्मचारी का नाम नहीं बताया गया है। इससे पहले भी हुआंग के दो अन्य कथित विवाहेतर संबंधों की खबरें सामने आ चुकी हैं।
दो महिलाओं के साथ रिश्ते का हुआ खुलासा
जेन्सेन के जिन महिलाओं के साथ संबंध सामने आए हैं उनमें ऐलिस हुआंग और किम्बर्ली पॉवेल शामिल हैं। ऐलिस पेशे से चीनी व्यवसायी हैं। इन पर अमेरिकी खुफिया अधिकारियों को चीनी खुफिया सेवाओं जुड़े होने का शक है। इसी संबंध को लेकर अमेरिका की सुरक्षा एजेंसियां चौकस हैं। वहीं किम्बर्ली पॉवेल एनवीडिया की स्वास्थ्य सेवा उपाध्यक्ष हैं।
'द न्यूयॉर्क टाइम्स' ने एनवीडिया में कार्यरत पांच लोगों के हवाले से एक रिपोर्ट जारी की है। इसमें बताया है कि हुआंग का पॉवेल के साथ विवाहेतर संबंध था। पावेल उनके अधीन काम करती थीं। अखबार ने यह भी बताया कि मार्च में कैलिफोर्निया के सैन होस में एक एनवीडिया कॉन्फ्रेंस के दौरान, दोनों को एक होटल में एक-दूसरे के साथ अंतरंग व्यवहार करते हुए देखा गया था। बता दें कि एनवीडिया की वेबसाइट के अनुसार, 48 वर्षीय पॉवेल 2008 में कंपनी से जुड़ी थीं। वह उच्च शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा (खासकर मेडिकल इमेजिंग डिवाइस) के क्षेत्र में कंपनी की चिप तकनीक के इस्तेमाल से जुड़े कार्यक्रमों की देखरेख करती हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।