विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Russia-Ukraine: रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिका ने लगाया पुतिन पर गंभीर आरोप, कहा- मानवता पर किया बड़ा अपराध

By AgencyEdited By: Babli Kumari
Published: Sun, 19 Feb 2023 11:16 AM (IST)

Russias war on Ukraine latest अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा मैं उन सभी से कहती हूं जिन्होंने इन अपराधों ...और पढ़ें

रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिका ने लगाया पुतिन पर गंभीर आरोप (फाइल फोटो)
रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिका ने लगाया पुतिन पर गंभीर आरोप (फाइल फोटो)

म्यूनिख, एजेंसी। रूस और यूक्रेन युद्ध को करीब 1 वर्ष होने को हैं। इस बीच अमेरिका ने रूस पर सबसे गंभीर आरोप लगाया है। अमेरिका का कहना है कि रूस ने यूक्रेन में मानवता पर बड़ा अपराध किया है।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने शनिवार को कहा कि अमेरिका का मानना है कि रूस ने यूक्रेन में मानवता के खिलाफ अपराध किए हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों को 'न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए।' हैरिस ने राष्ट्राध्यक्षों, रक्षा मंत्रियों और विश्व के अन्य नेताओं की वार्षिक बैठक ‘म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन’ में कहा रूसी सेना ने नागरिकों के खिलाफ व्यापक और व्यवस्थागत हमले किए हैं।

रॉयटर्स की खबर के मुताबिक, उन्‍होंने कहा, 'मैं उन सभी से कहती हूं जिन्होंने इन अपराधों को अंजाम दिया है और उनके वरिष्ठ अधिकारियों से जो इन अपराधों में शामिल हैं, आपको जवाबदेह ठहराया जाएगा।'

हमने की है सबूतों की जांच - कमला हैरिस

म्यूनिख सिक्योरिटी सम्मेलन में कमला हैरिस ने कहा, 'मैं उन सभी से कहती हूं जिन्होंने इन अपराधों को अंजाम दिया है, और उनके सीनियर ऑफिसर जो इन अपराधों में शामिल हैं, आपको जवाबदेह ठहराया जाएगा।'

हैरिस का भाषण ऐसे वक्‍त में सामने आया है जब पश्चिमी नेता म्यूनिख में द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यूरोप के सबसे खराब संघर्ष का आकलन करने के लिए जुटे थे। हैरिस ने कहा, 'अगर पुतिन यह सोचते हैं कि वह हमारा इंतजार कर सकते हैं, तो वह बहुत गलत हैं।' उन्‍होंने कहा, 'समय उनके पक्ष में नहीं है।'

अमेरिका का आरोप है कि ‘रूसी अधिकारियों ने यूक्रेन से बच्चों सहित हजारों लोगों को जबरन निर्वासित कर दिया है। उन्होंने निर्दयी ढंग से बच्चों को उनके परिवारों से अलग कर दिया है।’ उसने मारियुपोल में मार्च के मध्य में एक थिएटर पर हमले की ओर भी इशारा किया, जहां नागरिक आश्रय ले रहे थे, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए थे।

यह भी पढ़ें- यूक्रेन में स्टारलिंक के बारे में अमेरिकी सरकार ने की एलन मस्क के साथ बातचीत, एंटनी ब्लिंकन ने दी जानकारी

यह भी पढ़ें- जासूसी गुब्बारे को लेकर अमेरिका की चीन को सख्त चेतावनी, चीनी राजनयिक से मिलकर ब्लिंकन बोले- ऐसा फिर कभी न हो