विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

New York: न्यूयॉर्क के एक पार्क से पकड़ा गया चार फुट लंबा घड़ियाल, हालत देख अधिकारियों के उड़े होश

By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
Published: Tue, 21 Feb 2023 12:26 PM (IST)

न्यूयॉर्क के एक पार्क से एक बहुत ही सुस्त घड़ियाल पकड़ा गया है। राहत की बात यह रही की इसमें ...और पढ़ें

New York: न्यूयॉर्क के एक पार्क से पकड़ा गया चार फुट लंबा घड़ियाल, हालत देख अधिकारियों के उड़े होश
New York: न्यूयॉर्क के एक पार्क से पकड़ा गया चार फुट लंबा घड़ियाल, हालत देख अधिकारियों के उड़े होश

न्यूयॉर्क, एजेंसी। न्यूयॉर्क के एक पार्क से एक बहुत ही सुस्त घड़ियाल पकड़ा गया है। राहत की बात यह रही की इसमें किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है। शहर के अधिकारियों के मुताबिक, इस घड़ियाल को दक्षिण-पूर्व संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रजातियों के गर्म आवास से दूर छोड़ा गया।

घड़ियाल को पार्क में देखा गया

अधिकारियों ने बताया कि इस घड़ियाल को प्रॉस्पेक्ट पार्क में 20 फरवरी की सुबह देखा गया। इस पार्क में ब्रुकलिन के निवासी पिकनिक मनाने के लिए अक्सर आते रहते है। इसके अलावा पालतू जानवरों के साथ टहलने के लिए इस पार्क को एक पसंदीदा जगह माना जाता है।

यह भी पढ़ें: Pakistan: 'टीटीपी आतंकियों को वापस लाना चाहते थे पूर्व ISI प्रमुख', मंत्री रियाज पीरजादा का खुलासा

चार फुट लंबा है घड़ियाल

न्यू यॉर्क सिटी पार्क्स ने एक बयान में कहा, रेंजर्स ने चार फुट लंबे (1.2 मीटर) घड़ियाल को पकड़ा है। ये 'बहुत सुस्त' था। अधिकारी ने कहा कि ऐसे शहरी सार्वजनिक स्थान 'जानवरों के लिए उपयुक्त घर नहीं हैं और इनकी रिहाई अवैध है। रेंजर्स द्वारा पकड़े जाने के बाद घड़ियाल को पुनर्वास के लिए ब्रोंक्स चिड़ियाघर ले जाया गया है। न्यूयॉर्क में आखिरी बार ऐसा घड़ियाल जून 2001 में देखा गया था।

यह भी पढ़ें: Mexico Bus Accident: मध्य मेक्सिको में बस दुर्घटना में 17 प्रवासियों की मौत, 13 घायल

यह भी पढ़ें: उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से चीन और जापान पर मंडरा रहा खतरा, हजारों लोग आ सकते हैं रेडिएशन के संपर्क में