विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'हमारे सभी कंप्यूटर सिस्टम पूरी तरह सुरक्षित', क्लाउड प्लेटफॉर्म में हैकिंग की खबरों को अमेरिकी सेना ने नकारा

Published: Sat, 28 Nov 2026 03:23 PM (IST)

अमेरिकी सेना ने अपने कंप्यूटर सिस्टम में किसी भी सुरक्षा खामी की खबरों को खारिज कर दिया है, जबकि ऐसी रिपोर्टें थीं कि हैकरों ने वायु सेना के क्लाउड कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म 'क्लाउड वन' में सेंध लगाई थी। 

क्लाउड प्लेटफॉर्म में सेंध की खबरों को अमेरिकी सेना ने नकारा (फोटो-रॉयटर्स)

क्लाउड प्लेटफॉर्म में सेंध की खबरों को अमेरिकी सेना ने नकारा (फोटो-रॉयटर्स)

HighLights

  1. अमेरिकी सेना ने कंप्यूटर सिस्टम में खामी की बात नकारी।

  2. वायु सेना के 'क्लाउड वन' हैक की खबरें सामने आईं।

  3. रक्षा विभाग ने सिस्टम को सुरक्षित और निगरानी में बताया।

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी सेना ने अपने कंप्यूटर सिस्टम में किसी भी तरह की सुरक्षा खामी की बात को शुक्रवार को नकार दिया। इससे पहले ऐसी खबरें सामने आईं कि हैकरों ने अमेरिकी वायु सेना के मुख्य क्लाउड कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म में सेंध लगा दी है। हालांकि अमेरिकी सेना ने इनकार कर ऐसी खबरों पर विराम लगा दिया है।

इधर, पेंटागन ने उनके 'क्लाउड वन' (Cloud One) प्लेटफॉर्म हैक होने की बात से पूरी तरह से इनकार नहीं किया है। समाचार एजेंसी एएफपी (AFP) के एक सवाल का जवाब देते हुए, रक्षा विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार देर रात कहा कि रक्षा विभाग के सिस्टम सुरक्षित हैं और दुनिया के बेहतरीन विशेषज्ञों तथा टीमों द्वारा इनकी 24-7 निगरानी की जाती है। हम अपने सभी महत्वपूर्ण मिशनों और ऐप्लिकेशन्स को सुचारू रूप से चलाते रहेंगे।

अपग्रेड के दौरान घुसपैठ की जानकारी मिली

रक्षा विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "नीति और परिचालन सुरक्षा के तहत, युद्ध विभाग हमारे नेटवर्क की स्थिति पर कोई टिप्पणी नहीं करता है।" इस सेंधमारी की जानकारी सबसे पहले विदेशी समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने दी, जिसने मामले से जुड़े तीन लोगों का हवाला दिया। इस घुसपैठ का पता पिछले महीने 'क्लाउड वन' प्लेटफॉर्म को अपग्रेड करने के दौरान चला। इस घटना के कारण पूरे सिस्टम के कामकाज में बाधा आई है।

पूरी जानकारी नहीं आ रही सामने

इधर, हैकरों की पहचान, सेंधमारी का पूरा दायरा और क्या कोई डेटा चुराया गया है, यह अभी भी स्पष्ट नहीं है। अमेरिकी वायु सेना ने कहा कि वह "विशिष्ट नेटवर्क और प्रणालियों की सुरक्षा स्थिति, कमजोरियों या परिचालन स्थिति पर कोई टिप्पणी नहीं करती है। हम वायु सेना विभाग की जानकारी, प्रणालियों और मिशन क्षमताओं की सुरक्षा के लिए लगातार उचित कदम उठाते रहते हैं।"

क्या है क्लाउड वन

क्लाउड वन की शुरुआत 2017 में हुई थी। इसे अमेरिकी वायु सेना की सूचना प्रौद्योगिकी (IT) संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए एक केंद्रीकृत प्लेटफॉर्म के रूप में तैयार किया गया था। यह चार प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनियों—माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन, ओरेकल और अल्फाबेट—की सेवाओं को एक साथ लाता है। इसका उद्देश्य कई तरह के एप्लिकेशन को सपोर्ट करना है, जिनमें कर्मचारियों के रिकॉर्ड, वेतन, लॉजिस्टिक्स और रखरखाव (मेंटेनेंस) का प्रबंधन करने वाले एप्लिकेशन शामिल हैं।

'400 पार के बाद अब 800 पार के जरिए सत्ता पर कब्जा करने की कोशिश', खरगे का बीजेपी पर हमला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।