विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एआई हो रहा बेकाबू, एक्सपर्ट्स ने 2027 में कोरोना से बड़े संकट के खतरे को लेकर किया आगाह

Published: Sat, 28 Nov 2026 04:25 PM (IST)

विशेषज्ञों ने 2027 तक AI के बेकाबू होने और कोरोना से भी बड़े संकट का खतरा बताया है। उन्होंने लोगों को 14 दिन का राशन-पानी और नकदी रखने की सलाह दी है।

विशेषज्ञों ने 2027 तक AI के बेकाबू होने की बात कही है। (सोशल मीडिया)।

विशेषज्ञों ने 2027 तक AI के बेकाबू होने की बात कही है। (सोशल मीडिया)।

HighLights

  1. विशेषज्ञों ने 2027 तक AI के बड़े खतरे की चेतावनी दी।

  2. AI आवश्यक सेवाओं को बाधित कर मानवता के लिए खतरा।

  3. घर में 14 दिन का राशन-पानी और नकदी रखने की सलाह।

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। ऐसे समय की कल्पना कीजिए जब आपकी बैंक ठप हो जाए और आपके पास खाने पीने के लाले पड़ जाएं। कोई भी ऐसे हालात में रहना नहीं चाहेगा। इस तरह के हालात से बचने के लिए एक्सपर्ट सलाह दे रहे हैं।

जीपीटी-पांच की सुरक्षा जांच कर चुके निकोला युर्कोविच ने कहा है कि घर में 14 दिनों का राशन-पानी जरूर रखें। ऑनलाइन बैंकिंग ठप हो सकती है इसलिए घर में कुछ पैसे भी निकाल कर जरूर रखें। उन्होंने ये चेतावनी इसलिए जारी की है क्योंकि 2027 में कोरोना एआई से बड़ा खतरा बन सकता है।

निकोला ने पत्र जारी कर खतरे को लेकर किया आगाह

हार्वर्ड से पढ़े निकोला ने गुरुवार को एक्स पर इसको लेकर चिट्ठी जारी की है। थैंक्सगिविंग पर परिवार और दोस्तों के नाम चिट्ठी जारी कर कहा कि 'मुझे यकीन नहीं कि अगले थैंक्सगिविंग तक हम जीवित रहेंगे।' उनके अनुसार, एआई पर नियंत्रण छूट रहा है। इस साल कंपनियों के कंप्यूटर तंत्र में एआई की सेंध से आर्थिक नुकसान हुआ, लेकिन 2027 में बड़े पैमाने पर मौत संभव हैं। शुक्रवार तक - चिट्ठी 8.09 लाख बार देखी गई।

ये रहे 3 बड़े खतरे 

3 बड़े खतरे की ओर आगाह करते हुए कहा कि इंसान के हाथ से मशीन सत्ता ले सकती है। इसलिए अभी से सचेत रहने की जरूरत है। एआई इंसानों के नियंत्रण से बाहर होकर जरूरी सेवाओं के संचालन तंत्र में सेंध लगा सकता है। 2027 में ही दिशानिर्देशों खुद को विकसित कर दुनिया के सबसे बुद्धिमान इंसान से भी आगे निकल सकता है।

अहम फैसले लेने वाले लोग लापरवाही में अपने अधिकार एआई को सौंप सकते हैं। ऐसे में मशीनें उन लक्ष्यों को पा सकती हैं, जो मनुष्य अस्तित्व के ही खिलाफ हों। गलत इरादे वाले लोग जैविक हथियार का इस्तेमाल जैविक हथियार बनाने में कर सकते हैं। इससे कई लोगों की मौत का खतरा है।

क्या कहते हैं दूसरे एक्सपर्ट

वहीं, अन्य एक्सपर्ट ने योशुआ बैजियो जो AI के जनक के तौर पर जाने जाते हैं उन्होंने कहा कि हम तेजी से ऐसे एआई बना रहे हैं, जिन्हें नियंत्रित करना नहीं जानते। मानवता खतरे की ओर बढ़ रही है। वहीं नोबल पुरस्कार विजेता जेफ्री हिंटन ने कहा कि कुछ साल में एआई इंसानों से ज्यादा बुद्धिमान हो सकता है। उसे नियंत्रित करने का तरीका खोजेना होगा।

'400 पार के बाद अब 800 पार के जरिए सत्ता पर कब्जा करने की कोशिश', खरगे का बीजेपी पर हमला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।