विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

US Earthquake: टेक्सास में लगे भूकंप के तगड़े झटके, रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई तीव्रता

By AgencyEdited By: Manish Negi
Published: Sat, 17 Dec 2022 08:42 AM (IST)

अमेरिका के टेक्सास में भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी ...और पढ़ें

US Earthquake: टेक्सास में लगे भूकंप के तगड़े झटके
US Earthquake: टेक्सास में लगे भूकंप के तगड़े झटके

मिडलैंड, एजेंसी। अमेरिका के टेक्सास में तेज भूकंप आया है। बीती शाम राज्य के पश्चिमी क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई है। बताया जा रहा है कि टेक्सास के इतिहास में ये सबसे शक्तिशाली भूकंप था। अभी तक किसी की हानि की खबर नहीं है।

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने कहा कि स्थानीय समयानुसार शुक्रवार शाम 5 बजकर 35 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र मिडलैंड के उत्तर-पश्चिम से 22 किमी दूर 9 किमी की गहराई पर था। इससे पहले, भूकंप की तीव्रता 5.3 बताई गई थी। मिडलैंड में राष्ट्रीय मौसम सेवा कार्यालय ने ट्वीट कर लिखा कि ये टेक्सास राज्य के इतिहास में चौथा सबसे शक्तिशाली भूकंप होगा।

किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं

कोलोराडो में यूएसजीएस के राष्ट्रीय भूकंप सूचना केंद्र के अधिकारी ने बताया कि 1500 से ज्यादा लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। भूकंप के कुछ ही समय बाद एक कम तीव्र के झटके महसूस हुए। अधिकारी ने बताया कि मुझे नुकसान के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

16 नवंबर को भी आया था भूकंप

इससे पहले, पश्चिमी टेक्सास में इसी तरह की तीव्रता का भूकंप आया था। 16 नवंबर को आए भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई थी। इसका केंद्र मिडलैंड से लगभग 95 मील (153 किलोमीटर) पश्चिम में था।

ये भी पढ़ें:

न्याय की आस में 1.93 लाख महिलाएं, निर्भया और श्रद्धा के पिता बोले- पुलिस अब भी संवेदनशील नहीं

Fact Check: आमिर खान के फैन अकाउंट से किये गए ट्वीट का स्क्रीनशॉट फेसबुक पर भ्रामक दावे के साथ वायरल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।