विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

US Shooting: अमेरिका में लगातार दूसरे दिन गोलीबारी, 18 लोगों की मौत; 13 घायल

By Jeet KumarEdited By: Jeet Kumar
Published: Fri, 27 Oct 2023 05:56 AM (IST)

अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। लेविस्टन में गोलीबारी में 18 लोग मारे गए और ...और पढ़ें

अमेरिका में गोलीबारी में 18 लोग मारे गए और 13 घायल हो गए
अमेरिका में गोलीबारी में 18 लोग मारे गए और 13 घायल हो गए

एपी, लेविस्टन।  अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं बंद होने का नाम नहीं ले रही हैं, लेविस्टन में गोलीबारी की एक घटना को बीते 24 घंटे भी नहीं हुए हैं, वहीं लेविस्टन के मेन में एक और गोलीबारी की घटना हो गई, इसमें 18 लोग मारे गए और 13 घायल हो गए। वहीं पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

अभी एक संदिग्ध फरार

अधिकारियों ने कहा, ''अभी एक संदिग्ध फरार है। मेन पब्लिक सेफ्टी कमिश्नर माइक सॉस्चक ने गुरुवार को कहा कि अधिकारी 40 वर्षीय रॉबर्ट कार्ड का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं।दो अमेरिकी अधिकारियों और एक पूर्व उच्च पदस्थ अधिकारी ने बताया कि जांचकर्ता इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या संदिग्ध किसी विशिष्ट व्यक्ति को निशाना बना रहा था।'' साथ ही बताया कि अधिकारी पीड़ितों की पहचान करने के लिए काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- अमेरिका के लेविस्टन में ताबड़तोड़ फायरिंग, 22 लोगों की मौत; कई लड़ रहे मौत से जंग

यहां हुई हत्याएं

पुलिस ने कहा कि लेविस्टन के एक बार में छह पुरुषों और एक महिला की बंदूक की गोली से मौत हो गई। अधिकारी ने कहा कि लगभग चार मील दूर स्कीमेंजीस बार और ग्रिल में, प्रतिष्ठान के अंदर सात पुरुषों और बाहर के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तीन अन्य लोगों की एक अस्पताल में मौत हो गई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।