विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दार्जिलिंग चाय बनाने की प्रक्रिया देखी और श्रमिकों से की मुलाकात... मकाईबाड़ी बागान पहुंचे पीयूष गोयल

Published: Tue, 24 Nov 2026 02:45 PM (IST)Updated: Tue, 24 Nov 2026 02:46 PM (IST)

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मकाईबाड़ी चाय बागान का दौरा किया, जहां उन्होंने श्रमिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और दार्जिलिंग चाय बनाने की प्रक्रिया को करीब से देखा। 

चाय बाने की प्रक्रिया देखते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल। (फोटो सोर्स- सांसद राजू बिष्ट।)

चाय बाने की प्रक्रिया देखते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल। (फोटो सोर्स- सांसद राजू बिष्ट।)

HighLights

  1. मंत्री गोयल ने मकाईबाड़ी चाय बागान का दौरा किया।

  2. श्रमिकों से मिलकर उनकी कार्य स्थिति, मजदूरी पर चर्चा की।

  3. दार्जिलिंग चाय को वैश्विक पहचान दिलाने का आश्वासन दिया।

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार की सुबह विश्व प्रसिद्ध मकाईबाड़ी चाय बागान का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने चाय बागान श्रमिकों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की। मंत्री ने दार्जिलिंग चाय बनाने की पूरी प्रक्रिया को करीब से देखा और उसके बारे में जानकारी ली।

मकाईबाड़ी पहुंचने पर बागान प्रबंधन और श्रमिकों ने केंद्रीय मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। मंत्री ने चाय की पत्तियां तोड़ रही महिला श्रमिकों से बातचीत की। उन्होंने श्रमिकों की कार्य स्थिति, मजदूरी, स्वास्थ्य सुविधा और आवास जैसी समस्याओं के बारे में पूछा। श्रमिकों ने अपनी बात रखी, जिसे मंत्री ने ध्यानपूर्वक सुना।

चाय फैक्ट्री का भ्रमण

इसके बाद मंत्री ने चाय फैक्ट्री का भ्रमण किया। वहां उन्होंने पत्तियों की छंटाई, सुखाने, रोलिंग और पैकेजिंग तक की पूरी प्रक्रिया देखी। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि दार्जिलिंग चाय को उसकी विशेष सुगंध और स्वाद के कारण दुनिया भर में पहचान मिली है। मंत्री ने चाय की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए श्रमिकों और प्रबंधन के प्रयासों की सराहना की।

WhatsApp Image 2026-11-24 at 12.23.13

दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री ने मकाईबाड़ी चाय बागान के आगंतुक पुस्तक में अपने विचार लिखे। उन्होंने लिखा, “दार्जिलिंग चाय से जुड़ा इतना समृद्ध इतिहास है। यह वास्तव में एक खजाना है, जिसे हमें बढ़ावा देना चाहिए।"

सहयोग का दिया आश्वासन

उन्होंने संपूर्ण चाय उद्योग, श्रमिकों और दार्जिलिंग चाय से जुड़े लोगों तथा दार्जिलिंग के गर्मजोशी से भरे आतिथ्य सत्कार वाले लोगों को समृद्ध और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि केंद्र सरकार दार्जिलिंग चाय को वैश्विक बाजार में और अधिक पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। चाय उद्योग को बढ़ावा देने से न केवल श्रमिकों की आय बढ़ेगी, बल्कि उत्तर बंगाल की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। उन्होंने चाय बागानों में बुनियादी सुविधाओं के विकास और श्रमिकों के कल्याण के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

WhatsApp Image 2026-11-24 at 12.23.13 (1)

दौरे के दौरान स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा गया। चाय बागान श्रमिकों ने उम्मीद जताई कि मंत्री के इस दौरे से उनकी समस्याओं का समाधान होगा और दार्जिलिंग चाय को नई पहचान मिलेगी। मंत्री के साथ दार्जिलिंग लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजू बिष्ट भी मौजूद थे।

इससे पहले केंद्रीय मंत्री गोयल ने रविवार को कर्सियांग स्थित ताज चिया कुटीर में भारतीय चाय बोर्ड के अधिकारियों तथा चाय उद्योग से जुड़े विभिन्न हितधारकों के साथ बैठक कर चाय उद्योग से संबंधित विभिन्न समस्याओं तथा इसके समाधान को लेकर बिस्तर पर वाक चर्चा किए थे।

यह भी पढ़ें: बंगाल: छह लाख स्वयं सहायता समूहों के लिए केंद्र से मिले 250 करोड़, खुलेंगी 500 और मां आहार कैंटीन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।