विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कर्नाटक में 10 करोड़ की लूट का वांटेड आरोपी सिलीगुड़ी से गिरफ्तार, दो महीने से पुलिस कर रही थी तलाश 

Published: Tue, 24 Nov 2026 04:02 PM (IST)

कर्नाटक में 10 करोड़ रुपये की ज्वेलरी डकैती के मामले में कर्नाटक पुलिस ने सिलीगुड़ी के माटीगाड़ा से एक आरोपी सुजन लकंदरी को गिरफ्तार किया है। 

कर्नाटक में 10 करोड़ की लूट का आरोपी सिलीगुड़ी के माटीगाड़ा से गिरफ्तार। (फाइल फोटो/जागरण)

कर्नाटक में 10 करोड़ की लूट का आरोपी सिलीगुड़ी के माटीगाड़ा से गिरफ्तार। (फाइल फोटो/जागरण)

HighLights

  1. कर्नाटक में 10 करोड़ रुपये की ज्वेलरी डकैती हुई थी।

  2. मैसूर पुलिस ने सिलीगुड़ी के माटीगाड़ा से आरोपी को पकड़ा।

  3. आरोपी सुजन लकंदरी उर्फ संतोष बकार्डी झारखंड का निवासी है।

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी। सोने की दुकान में 10 करोड़ रुपये की डकैती के मामले में कर्नाटक पुलिस सिलीगुड़ी पहुंची। मैसूर जिले के हुनासुर टाउन थाना की पुलिस ने डकैती में शामिल एक आरोपित को माटीगाड़ा इलाके से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सुजन लकंदरी उर्फ संतोष बकार्डी के तौर पर की गई है।

वह झारखंड के रांची जिले के ऊरांद थाना क्षेत्र का निवासी बताया गया है। जानकारी मिली है कि 27 दिसंबर 2025 को मैसूर जिले के हुनासुर बस स्टैंड के पास स्थित एक ज्वेलरी शाप में बंदूक की नोक पर 10 करोड़ रुपये के सोने और हीरे के आभूषण लूटने की घटना हुई थी।

पांच बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर दुकान के कर्मचारियों को धमकाया और करीब आठ किलोग्राम से अधिक सोने व हीरे के आभूषण लूट लिए थे। घटना को अंजाम देने के लिए आरोपी दोपहिया वाहनों से पहुंचे थे।

चेहरा छिपाने के लिए सभी ने हेलमेट पहन रखा था। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई थी। मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था।इस घटना में बिहार के दरभंगा जिले से दो लोगों को जनवरी महीने में कर्नाटक पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

वहीं, सुजन लकंदरी उर्फ संतोष बकार्डी घटना के बाद से ही फरार था। हुनासुर टाउन थाना के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपित पिछले दो महीने से माटीगाड़ा के पत्थरघाटा इलाके में छिपा हुआ था।

सोमवार को कर्नाटक पुलिस की एक टीम सिलीगुड़ी पहुंची। माटीगाड़ा थाना की पुलिस के सहयोग से पत्थरघाटा इलाके से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पांच दिनों के ट्रांजिट रिमांड की अर्जी के साथ हुनासुर टाउन थाना की पुलिस ने उसे सिलीगुड़ी महकमा न्यायालय में पेश किया।

यह भी पढ़ें- कोलकाता में नाला धंसने से रेलवे ट्रैक हुआ क्षतिग्रस्त, पानी की पाइपलाइन पर भी पड़ा प्रभाव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।