विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोलकाता में नाला धंसने से रेलवे ट्रैक हुआ क्षतिग्रस्त, पानी की पाइपलाइन पर भी पड़ा प्रभाव

Published: Tue, 24 Nov 2026 03:04 PM (IST)

कोलकाता में सियालदह स्टेशन के पास एक रेलवे ट्रैक का हिस्सा नाला धंसने से क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे पानी की पाइपलाइन को भी नुकसान पहुंचा। 

कोलकाता के सियायदाह स्टेशन के पास नाला धंसने ने रेलवे ट्रैक भी क्षतिग्रस्त हुआ। (फोटो- फाइल फोटो/जागरण)

कोलकाता के सियायदाह स्टेशन के पास नाला धंसने ने रेलवे ट्रैक भी क्षतिग्रस्त हुआ। (फोटो- फाइल फोटो/जागरण)

HighLights

  1. सियालदह स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक का हिस्सा धंसा।

  2. नाले के ढहने से पानी की पाइपलाइन भी क्षतिग्रस्त हुई।

  3. यात्री ट्रेनों के परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सियालदह स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक का एक हिस्सा धंस गया। सुबह-सुबह आई इस घटना ने रेल प्रशासन की चिंता बढ़ा दी।

न्यूज एजेंसी पीटीआई को जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि हादसे में रेलवे लाइन के साथ-साथ उसके नीचे मौजूद पानी की पाइपलाइन को भी नुकसान पहुंचा है।

हालांकि राहत की बात यह है कि जिस हिस्से में धंसाव हुआ है, वह लूप लाइन है। ऐसे में शुरुआती जानकारी के मुताबिक, फिलहाल यात्री ट्रेनों के परिचालन पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है।

पानी की पाइपलाइन भी हुई क्षतिग्रस्त

इस घटना में केवल रेलवे ट्रैक ही प्रभावित नहीं हुआ, बल्कि नाले के नीचे से गुजरने वाली पानी की पाइपलाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है। पुराने नाले के ढहने से आसपास की भूमिगत संरचना को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है।

यात्री ट्रेनों पर नहीं पड़ा कोई असर

अधिकारियों ने न्यूज एजेंसी PTI को जानकारी देते हुए बताया कि प्रभावित हिस्सा एक लूप लाइन पर है, इसलिए यात्री ट्रेनों की आवाजाही पर कोई असर नहीं पड़ा है। उन्होंने बताया कि मौके पर मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- कोलकाता के फाइव स्टार होटल में जर्मन पर्यटक की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला सड़ा-गला शव 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।