विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल में युवती के साथ 2.57 लाख रुपये की साइबर ठगी, ऑनलाइन बातचीत में बताया ब्रिटेन का निवासी

Published: Thu, 19 Nov 2026 12:03 PM (IST)

बागुईआटी की एक युवती सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के झांसे में आकर 2.57 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई।

बंगाल में युवती के साथ लाखों की साइबर ठगी। (प्रतीकात्मक तस्वीर।)

बंगाल में युवती के साथ लाखों की साइबर ठगी। (प्रतीकात्मक तस्वीर।)

HighLights

  1. सोशल मीडिया दोस्ती के जरिए युवती से ऑनलाइन ठगी।

  2. ब्रिटेन निवासी बताकर 2.57 लाख रुपये का चूना लगाया।

  3. कस्टम क्लियरेंस के बहाने पैसे ठगे, पुलिस जांच में जुटी।

जागरण संवाददाता विधाननगर। सोशल मीडिया ऐप के जरिए हुई दोस्ती के नाम पर बागुईआटी की एक युवती से 2 लाख 57 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती की शिकायत पर बागुईआटी थाने की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दुर्गापूजा से पहले 15 सितंबर को एक सोशल ऐप के माध्यम से युवती की पहचान एक युवक से हुई थी। आरोपी ने खुद को ब्रिटेन का निवासी बताया और दोनों के बीच ऑनलाइन बातचीत व दोस्ती हो गई। कुछ दिन पहले युवक ने युवती को झांसा दिया कि उसने ब्रिटेन से उसके लिए महंगा उपहार भेजा है, जो दिल्ली में कस्टम क्लियरेंस के कारण अटका हुआ है।

कब हुआ ठगी का एहसास

दोस्ती के भरोसे में आकर युवती ने युवक के बताए अनुसार कुल 2 लाख 57 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। लेकिन जब उपहार नहीं मिला और संपर्क में संदेह हुआ, तब युवती को ठगी का अहसास हुआ। उसने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है और बैंक से खाताधारक की जानकारी जुटाई जा रही है। साइबर विशेषज्ञों ने लोगों को अनजान आनलाइन मित्रों से सतर्क रहने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें: बंगाल: कहीं गंदगी का अंबार तो कहीं पानी नहीं, सिलीगुड़ी में सार्वजनिक शौचालयों का बुरा हाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।