विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शुभ्रांशु ने नेपाल सरकार को भेजा ई-मेल, पत्नी शर्मिष्ठा को मृत घोषित किए जाने पर मांगे सबूत

Published: Fri, 27 Nov 2026 09:00 PM (GMT+05:30)

शुभ्रांशु ने नेपाल सरकार को ई-मेल भेजकर पत्नी शर्मिष्ठा भौमिक रॉय को मृत घोषित करने का आधार पूछा है।

शुभ्रांशु ने नेपाल सरकार से पूछे सवाल (फोटो-पीटीआई)

शुभ्रांशु ने नेपाल सरकार से पूछे सवाल (फोटो-पीटीआई)

HighLights

  1. शुभ्रांशु ने पत्नी शर्मिष्ठा को मृत घोषित करने पर सवाल उठाए।

  2. नेपाल सरकार से सबूत और लापता लोगों की जानकारी मांगी।

  3. प्रधानमंत्री मोदी से भी मामले में हस्तक्षेप की अपील की।

जागरण संवाददाता, बैरकपुर। नेपाल में 26 अगस्त को आयी आपदा के बाद लापता हुई पत्नी शर्मिष्ठा भौमिक रॉय को मृत घोषित किए जाने पर शुभ्रांशु ने नेपाल सरकार को ई-मेल भेजकर जवाब मांगा है। उन्होंने सवाल उठाया है कि आखिर किन तथ्यों और सबूतों के आधार पर उनकी पत्नी समेत 32 लापता लोगों को मृतकों की सूची में शामिल किया गया है।

शुभ्रांशु के मुताबिक, लापता लोगों की तलाश में अब तक क्या कार्रवाई हुई, उनका अंतिम लोकेशन कहां मिला और किसी का शव या अवशेष बरामद हुआ है या नहीं, इसकी जानकारी परिजनों को नहीं दी गई है।

शुभ्रांशु ने मांगे सबूत

शुभ्रांशु ने अंतिम लोकेशन के सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल टावर लोकेशन, बस नंबर और निजी सामान की बरामदगी से संबंधित जानकारी भी मांगी है।

गौरतलब है कि 26 अगस्त को कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान नेपाल-तिब्बत सीमा के गिरोंग पोर्ट इलाके से शर्मिष्ठा समेत 32 लोग लापता हो गए थे। हाल ही में नेपाल सरकार की ओर से जारी सूची में शर्मिष्ठा का नाम 178वें नंबर पर दर्ज किया गया है।

शुभ्रांशु ने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी हस्तक्षेप की अपील की है। उन्होंने भारत सरकार से लापता लोगों की तलाश और जरूरी साक्ष्य जुटाने के लिए कदम उठाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- 'आसनसोल-दुर्गापुर में 1000 करोड़ की लागत से बनेगा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल', सीएम शुभेंदु का बड़ा एलान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।