विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल: खड़दह में ATM से 16.97 लाख रुपये लूटकर भागे बदमाश, मशीन में लगाई आग

Published: Sun, 22 Nov 2026 03:57 PM (IST)

खड़दह के मोरलपाड़ा में बदमाशों ने भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम से 16.97 लाख रुपये लूट लिए। वारदात के बाद एटीएम मशीन में आग लगा दी और मौके से फरार हो गए।

HighLights

  1. खड़दह में एसबीआई एटीएम से 16.97 लाख रुपये लूटे गए।

  2. बदमाशों ने वारदात के बाद एटीएम मशीन में आग लगाई।

  3. रोहड़ा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जागरण संवाददाता, खड़दह। खड़दह के रोहड़ा थाना अंतर्गत मोरलपाड़ा इलाके में बदमाशों ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआइ) के एक एटीएम को निशाना बनाकर 16 लाख 97 हजार रुपये लूट लिए।

आरोप है कि बदमाशों ने रात के अंधेरे में एटीएम तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद मशीन में आग भी लगा दी और एटीएम का शटर गिराकर मौके से फरार हो गए।

ATM मशीन लूटकर लगाई आग

जानकारी के अनुसार, काफी देर तक एटीएम का शटर बंद रहने पर स्थानीय लोगों को संदेह हुआ। इसके बाद उन्होंने रहड़ा थाने की पुलिस को सूचना दी।

खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान एटीएम मशीन टूटी हुई मिली। साथ ही मशीन में आग लगाए जाने के निशान भी मिले।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने एटीएम से 16 लाख 97 हजार रुपये लूटे हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

रोहड़ा थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात में कितने बदमाश शामिल थे और वे किस रास्ते से फरार हुए।

यह भी पढ़ें- बंगाल सरकार ने अदाणी ग्रुप के साथ किया बड़ा समझौता, 25 साल तक खरीदी जाएगी 2500 मेगावाट बिजली

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।