बंगाल: उत्तर 24 परगना में फर्नीचर शोरूम में लगी आग, दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
उत्तर 24 परगना के गुमा स्थित तारकनाथ इंटीरियर्स के फर्नीचर शोरूम सह कारखाने में रविवार को भीषण आग लग गई, जिससे अधिकांश सामान जलकर राख हो गया।

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
गुमा के नित्यानंद पल्ली में फर्नीचर शोरूम में लगी आग।
दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई।
वेल्डिंग की चिंगारी से आग लगने का प्रारंभिक अनुमान।
जागरण संवाददाता, बारासात। उत्तर 24 परगना के गुमा स्थित नित्यानंद पल्ली इलाके में रविवार को तारकनाथ इंटीरियर्स के फर्नीचर शोरूम सह कारखाने में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में शोरूम का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया।
घटना की सूचना मिलने पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया गया कि रविवार को कर्मचारी रोज की तरह काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक आग लग गई।
पहले कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लकड़ी समेत अन्य ज्वलनशील सामान होने के कारण आग तेजी से फैल गई। दमकल अधिकारियों के प्राथमिक अनुमान के अनुसार, वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी से आग लगी होगी।
हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। घटना की सूचना पाकर स्थानीय विधायक डॉ. सुमय हीरा भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
यह भी पढ़ें- 'अमित शाह से बात के बाद दूर हुआ स्टालिन का भ्रम', परिसीमन और महिला आरक्षण पर बोले रामदास आठवले