विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'अमित शाह से बात के बाद दूर हुआ स्टालिन का भ्रम', परिसीमन और महिला आरक्षण पर बोले रामदास आठवले

Published: Sun, 29 Nov 2026 10:11 PM (IST)

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने बरानगर डनलप स्थित ओंकारनाथ मठ में परिसीमन और महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस की आलोचना की।

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले। फाइल फोटो

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले। फाइल फोटो

HighLights

  1. रामदास आठवले ने परिसीमन और महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस को घेरा।

  2. कहा, अमित शाह से बात कर स्टालिन का दक्षिण भारत का भ्रम दूर हुआ।

  3. उम्मीद जताई, स्टालिन अब एनडीए के साथ मिलकर काम करेंगे।

जागरण संवाददाता, बैरकपुर। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले रविवार को बरानगर डनलप स्थित ओंकारनाथ मठ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोकसभा क्षेत्रों के परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इन विधेयकों से दक्षिण भारत के साथ किसी तरह का अन्याय नहीं होगा। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी अब इस बात को समझ चुके हैं।

आठवले ने कहा कि कांग्रेस ने जानबूझकर स्टालिन के मन में यह गलतफहमी पैदा की थी कि परिसीमन से दक्षिण भारत को नुकसान होगा। हालांकि, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बातचीत के बाद यह भ्रम दूर हो गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि स्टालिन अब एनडीए के साथ मिलकर काम करेंगे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयकों से उत्तर और दक्षिण भारत, दोनों क्षेत्रों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। उन्हें विश्वास है कि संसद में दो-तिहाई बहुमत से ये विधेयक पारित होंगे और महिलाओं को उनका उचित अधिकार मिलेगा।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए आठवले ने कहा कि महिलाएं राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं को अपने घर के दरवाजे तक नहीं आने देंगी। उन्होंने वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की फिर से सरकार बनने का भी दावा किया।

यह भी पढ़ें- परिसीमन बिल पर झामुमो नहीं खोलेगी पत्ते, सदन में विधेयक पेश होने के बाद लेगी निर्णय; कांग्रेस में बढ़ी बेचैनी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।