परिसीमन बिल पर झामुमो नहीं खोलेगी पत्ते, सदन में विधेयक पेश होने के बाद लेगी निर्णय; कांग्रेस में बढ़ी बेचैनी
परिसीमन विधेयक पर झामुमो ने अभी तक अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है, जिससे कांग्रेस में बेचैनी बढ़ गई है। पार्टी सदन में विधेयक पेश होने के बाद निर्णय लेगी, हालांकि झारखंडी हितों की रक्षा पर कायम है।

आनुपातिक तौर पर आरक्षित सीटें बढ़ाने की बात पर झामुमो कायम। (फाइल फोटो)
HighLights
झामुमो ने परिसीमन विधेयक पर अभी तक रुख नहीं बताया।
कांग्रेस में झामुमो के निर्णय को लेकर बेचैनी बढ़ी।
विधेयक सदन में आने के बाद ही झामुमो लेगा फैसला।
राज्य ब्यूरो, रांची। परिसीमन विधेयक पर झामुमो के लोकसभा एवं राज्यसभा के तीन-तीन सांसद दिल्ली पहुंच चुके हैं। पार्टी ने अभी तक पत्ते नहीं खोले हैं। इससे कांग्रेसियों का धड़कन बढ़ गया है। झामुमो विधेयक का समर्थन करेगा अथवा विरोध, अभी तक पार्टी ने इसे स्पष्ट नहीं किया है। इतना जरूर है कि लोकसभा और विधानसभा की आरक्षित सीटें आनुपातिक तौर पर बढ़ाने की बात पर झामुमो कायम है।
एनडीए और आइएनडीआइए गठबंधन के भीतर चल रही गतिविधियों पर भी झामुमो के शीर्ष नेतृत्व की पैनी नजर है। परिसीमन विधेयक पेश होने के बाद झामुमो का रूख दिख सकता है।
झामुमो अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को दिल्ली गए सांसदों के साथ कई बार संवाद किया। वहां के हालात को समझने की कोशिश की। राजनीतिक क्षेत्र के अपने करीबी मित्रों से भी झामुमो अध्यक्ष राजनीतिक हालात की थाह लेने की कवायद में लगे रहे।
और राजनीतिक दलों के शीर्ष नेतृत्व के मिजाज को भी भांपने की कोशिश में झामुमो का शीर्ष नेतृत्व लगा रहा। कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के राजू ने झामुमो नेतृत्व से सार्वजनिक तौर पर आग्रह किया कि वे परिसीमन विधेयक का विरोध करे। झामुमो नेतृत्व ने औपचारिक तौर पर ऐसा कुछ नहीं कहा है, जिससे पार्टी का रूख साफ हो सके।
झारखंडी हितों की रक्षा की जाएगी। झारखंडी जनता की भावना का सम्मान होगा। सदन के भीतर प्रस्तावित विधेयक को देखने के बाद निर्णय लिया जाएगा।
-डाॅ कुणाल षाड़ंगी, केंद्रीय प्रवक्ता, झामुमो
यह भी पढ़ें- झारखंड में विधानसभा सीटें 81 से बढ़कर होंगी 122, परिसीमन से लोकसभा की सीटें 14 से बढ़कर 21 होने का अनुमान