बंगाल: भाजपा विधायक रेखा पात्रा की तबीयत बिगड़ी, ICU में वेंटिलेटर सपोर्ट पर कोलकाता में भर्ती
भाजपा विधायक रेखा पात्रा की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें कोलकाता के एक निजी अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है।

वेंटिलेटर सपोर्ट पर भाजपा विधायक रेखा पात्रा (फाइल फोटो)
HighLights
भाजपा विधायक रेखा पात्रा की तबीयत अचानक बिगड़ने से अस्पताल में भर्ती।
कोलकाता के निजी अस्पताल में आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर।
संदेशखाली से कोलकाता रेफर, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जागरण संवाददाता, बारासात। हिंगलगंज की भाजपा विधायक रेखा पात्रा की तबीयत अचानक बिगड़ने से उन्हें गंभीर हालत में कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूत्रों के मुताबिक, उन्हें अस्पताल में आइसीयू में रखा गया है। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और वेंटिलेटर सपोर्ट दिया गया है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, शनिवार के देर रात संदेशखाली स्थित अपने घर पर ही विधायक अचानक अस्वस्थ हो गईं। आनन-फानन में उन्हें पहले संदेशखाली के सैंडलबिल अस्पताल ले जाया गया।
रेखा पात्रा को कोलकाता रेफर किया गया
वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी शारीरिक स्थिति बिगड़ने पर उन्हें बशीरहाट सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल स्थानांतरित किया गया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए कोलकाता लाया गया।
सूत्रों का दावा है कि उन्हें ऑक्सीजन और सलाइन सपोर्ट (Critical Care) पर रखा गया था तथा स्थानांतरण के दौरान भी उन्हें होश नहीं था।
उनकी अचानक बिगड़ी तबीयत के कारणों को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। परिवार और भाजपा नेतृत्व उनकी स्थिति को लेकर चिंतित हैं। स्वास्थ्य मंत्री शारद्वत मुखर्जी भी अस्पताल पहुंचे।
यह भी पढ़ें- बंगाल की खाड़ी में फिर बन सकता है चक्रवाती सिस्टम, 1987 के बाद बन रहे ऐसे हालात, ओडिशा में मौसम विभाग अलर्ट