विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कार्यकर्ता हत्या की जांच में जुटी भाजपा की फैक्ट फाइंडिंग टीम, अब तक नहीं हुई किसी की गिरफ्तारी

Published: Thu, 19 Nov 2026 03:38 PM (IST)

पानीहाटी में भाजपा कार्यकर्ता अरूप साहा की हत्या के मामले में राहुल सिन्हा के नेतृत्व में एक फैक्ट फाइंडिंग टीम ...और पढ़ें

मामले की जानकारी लेती फैक्ट फाइंडिंग टीम (जागरण)।

मामले की जानकारी लेती फैक्ट फाइंडिंग टीम (जागरण)।

HighLights

  1. भाजपा कार्यकर्ता अरूप साहा की पानीहाटी में हत्या का मामला।

  2. राहुल सिन्हा के नेतृत्व में भाजपा की फैक्ट फाइंडिंग टीम पहुंची।

  3. पुलिस से जांच प्रगति की रिपोर्ट ली, कोई गिरफ्तारी नहीं।

जागरण संवाददाता, पानीहाटी। पानीहाटी में पिछले रविवार को भाजपा कार्यकर्ता अरूप साहा की हत्या के मामले में गुरुवार को राहुल सिन्हा के नेतृत्व में भाजपा की तीन सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग टीम घटनास्थल पर पहुंची।

टीम के सदस्यों ने सबसे पहले मृतक अरूप साहा के स्वजन से मुलाकात की और घटना की जानकारी ली।

थाने पहुंची टीम

इसके बाद फैक्ट फाइंडिंग टीम खड़दह थाने पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से मामले की जांच की प्रगति पर रिपोर्ट ली। इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस से बातचीत के बाद टीम ने जिला पार्टी कार्यालय में बैठक शुरू की। इस दौरान भाजपा के आपसी विवाद से जुड़े दोनों गुटों के नेताओं से भी चर्चा की जाएगी।

दोनों नेताओं के सामने आए मतभेद

दरअसल, अरूप साहा की हत्या के बाद स्थानीय विधायक रत्ना देवनाथ और जिला अध्यक्ष चंडीचरण राय के बीच मतभेद के आरोप सामने आये थे। विधायक रत्ना देवनाथ ने सवाल उठाते हुए कहा था कि भाजपा नहीं जीतती तो अच्छा होता। वहीं, मृतक की पत्नी व भाजपा नेता रूमा साहा ने आरोप लगाया था कि हत्या के पीछे स्थानीय जिला अध्यक्ष के समर्थक युवा भाजपा नेताओं की भूमिका है।

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, अंतरिम जमानत के खिलाफ ED की याचिका खारिज

जांच के बाद देगी रिपोर्ट

पार्टी के भीतर गुटीय विवाद और आरोप-प्रत्यारोप सामने आने के बाद भाजपा ने फैक्ट फाइंडिंग टीम गठित कर इसदिन राज्य नेतृत्व को जांच के लिए पानीहाटी भेजा जो कि जांच के बाद अपनी रिपोर्ट देगी।

बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर फाड़ने पर शाइना एनसी ने मांगी माफी, कहा- अनादर करने का इरादा नहीं था

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।