विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल: उत्तर 24 परगना में जेशोर रोड का चौड़ीकरण, बारासात से पेट्रापोल तक चार लेन की सड़क

Published: Fri, 27 Nov 2026 09:10 PM (GMT+05:30)

उत्तर 24 परगना में बारासात से पेट्रापोल तक 75 किलोमीटर लंबे जेशोर रोड को चार लेन का बनाने का निर्णय लिया गया है, जिसके लिए 8,000 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित है।

जेशोर रोड के चौड़ीकरण से सफर में बचेगा समय (प्रतीकात्मक फोटो/सोशल मीडिया)

जेशोर रोड के चौड़ीकरण से सफर में बचेगा समय (प्रतीकात्मक फोटो/सोशल मीडिया)

HighLights

  1. जेशोर रोड 75 किमी चार लेन का बनेगा।

  2. परियोजना के लिए 8,000 करोड़ रुपये का बजट।

  3. जाम से राहत, भारत-बांग्लादेश व्यापार को बढ़ावा।

जागरण संवाददाता, बारासात। उत्तर 24 परगना के लोगों के लिए जेशोर रोड को लेकर बड़ी खुशखबरी है। बारासात से पेट्रापोल सीमा तक करीब 75 किलोमीटर लंबे जेशोर रोड को चार लेन का बनाने का निर्णय लिया गया है।

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए करीब 8,000 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।

सड़क के चौड़ीकरण से न केवल आम यात्रियों को जाम से राहत मिलेगी, बल्कि भारत-बांग्लादेश के बीच सड़क संपर्क और व्यापार को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

परियोजना को लेकर राज्य के मंत्री अशोक कीर्तनिया ने भी सकारात्मक रुख दिखाया है। उन्होंने कहा कि जेशोर रोड का विस्तार एक युगांतरकारी निर्णय है और विकास के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

साथ ही उन्होंने सड़क के आसपास रहने वाले लोगों को जमीन अधिग्रहण की संभावनाओं को देखते हुए मानसिक रूप से तैयार रहने की सलाह दी है।

जाम से मिलेगी राहत, घटेगा सफर का समय

वर्तमान में एयरपोर्ट से मध्यमग्राम, बारासात, अशोकनगर, हाबरा और बनगांव होते हुए पेट्रापोल तक जाने वाले जेशोर रोड पर कई जगह सड़क संकरी है। हाबरा और अशोकनगर में रेलवे क्रासिंग के कारण अक्सर लंबा जाम लगता है। इससे यात्रियों के साथ मालवाहक वाहनों और एंबुलेंस को भी परेशानी होती है।

मंत्री के अनुसार, फिलहाल बनगांव से कोलकाता पहुंचने में साढ़े तीन से चार घंटे लगते हैं। सड़क चार लेन होने के बाद यह दूरी करीब डेढ़ घंटे में पूरी हो सकेगी।

व्यापार और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

जेशोर रोड भारत और बांग्लादेश के बीच महत्वपूर्ण सड़क संपर्क मार्ग है। इसके विस्तार से मालवाहक वाहनों की आवाजाही आसान होगी और सीमा पार व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय व्यापारियों और कारोबारियों को भी इसका लाभ मिलने की उम्मीद है।

हालांकि, सड़क चौड़ीकरण के लिए जमीन अधिग्रहण और पेड़ों की कटाई बड़ी चुनौती होगी। इस पर मंत्री ने आश्वासन दिया है कि जितने पेड़ काटे जाएंगे, उसके मुकाबले चार गुना अधिक पौधे लगाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- बंगाल में पांच साल बाद सामने आए डेंगू के आंकड़े, 2023 में एक लाख से अधिक संक्रमित; 79 की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।