आंदोलनकारियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
संवाद सूत्र, मालदा : विद्युत परिसेवा बाधित होने पर सोमवार को मालदा के माणिकचक के खयेरतला के
By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Jul 2018 06:05 PM (IST)Updated: Mon, 30 Jul 2018 06:05 PM (IST)
संवाद सूत्र, मालदा : विद्युत परिसेवा बाधित होने पर सोमवार को मालदा के माणिकचक के खयेरतला के लोगों ने मालदा-चांचल राज्य मार्ग पर विरोध प्रदर्शन व सड़क जाम किया। लंबे समय तक चल रहे इस आंदोलन से चालकों को व यात्रियों को काफी परेशानी हो रही थी। घंटो लंबे कतार में वाहन खड़े थे। बाद में ब्लॉक तथा पुलिस प्रशासन ने आंदोलनकारियों से सड़क जाम हटाने को कहा। लेकिन आंदोलनकारियों ने एक नहीं सुनी। प्रदर्शनकारी राहगीरों व पुलिस प्रशासन से उलझने लगा। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। साथ ही सात लोगों को गिरफ्तार किया। कई बाइक को भी हिरासत में लिया गया है। इस घटना से इलाके में उत्तेजना का माहौल है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें