Move to Jagran APP

उत्तर मालदा के सांसद खगेन मुर्मू होंगे राष्ट्रपति उम्मीदवार के प्रस्तावक

संवाद सूत्रमालदा आजाद भारत में द्रोपद्री मुर्मू पहली आदिवासी राष्ट्रपति बनने जा रही है। यह गर्व क

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Jun 2022 08:40 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jun 2022 08:40 PM (IST)
उत्तर मालदा के सांसद खगेन मुर्मू होंगे राष्ट्रपति उम्मीदवार के प्रस्तावक

संवाद सूत्र,मालदा: आजाद भारत में द्रोपद्री मुर्मू पहली आदिवासी राष्ट्रपति बनने जा रही है। यह गर्व की बात है। वें झारखंड की राज्यपल सहित विभिन्न पदों को सुसोभित कर चुकी है। देश के नव निर्माण में उनका विजन स्पष्ट है। उत्तर मालदा के भाजपा सांसद खगेन मुर्मू उनके प्रस्तावक बने है। उक्त बाते भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने कही। वें शुक्रवार को शताब्दी एक्सप्रेस से मालदा पहुंचे। मालदा टाउन स्टेशन पर भाजपा सासद दिलीप घोष का पार्टी के जिला नेतृत्व ने स्वागत किया। उसके बाद भाजपा सासद सीधे गौर भवन गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। विभिन्न समस्याओं पर बात की।

दिन मालदा टाउन स्टेशन पर पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा सासद दिलीप घोष ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के कारण विश्व मानचित्र में भारत हर क्षेत्र में अपना झंडा गाड़ चुका है। उसे अब कोई देश आंख नहीं दिखा सकता। भारत अब शक्तिशाली देश के रूप में उभर रहा है। भारत एक कुशल व सशक्त हाथों में है। राष्ट्रपति उम्मीदवार के रूप में द्रोपद्री मुर्मू का चयन दिखाता है कि प्रधानमंत्री सबके साथ है। विपक्ष कितना भी दम लगा ले। इस रेस में हमारी उम्मीदवार ही विजय होगी। यह तय है। तृणमूल सरकार का एक के बाद एक घोटाना सामने आ रहा है। पहले कटमनी और अब शिक्षक नियुक्ति का घोटाला। घोटाले में जो लोग शामिल है, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। बंगाल तृणमूल के हाथों में बरबाद हो रहा है। इसे बचाना होगा। यहां मां और मानुष सुरक्षित नहीं है।

कैप्शन : टाउन स्टेशन पर दिलीप घोष व अन्य


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.