डबल मर्डर की घटना से इलाके में दहशत
संवाद सूत्र मालदा एक ही रात में मात्र 10 किलोमीटर क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर डबल मर्डर की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
संवाद सूत्र, मालदा : एक ही रात में मात्र 10 किलोमीटर क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर डबल मर्डर की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पहली घटना बुधवार देर रात को मालदा जिले के वैष्णव नगर थाना के दुइशत बिघी गांव की है। दूसरी वारदात कालियागंज थाना के बालियाडांगा इलाके की है। बुधवार रात को ही युवक अशरफ अहमद (30)गोली मारकर नृशंस हत्या कर दी गई।
जिला पुलिस अधीक्षक अलोक राजोरिया ने बताया पहली हत्या अब्दुल रहीम (24) की हुई। वह वैष्णव नगर के जोड़ा बागान इलाके का रहने वाला बताया गया है। बुधवार देर रात को अब्दुल रहीम अपने दोस्त को साथ लेकर बाइक से अपने घर की ओर लौट रहा था। पूछताछ से पता चला है कि उस समय इलाके के दबंग साइदुल शेख ने उसे रास्ते में रोक दिया। साउदुल ने अब्दुल रहीम पर पर निशाना साधा। अब्दुल रहीम को घायल अवस्था में छोड़कर उसके दोनों दोस्त जान बचाकर फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग जुटने लगे। स्थानीय लोगों ने अब्दुल रहीम को पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया।
दूसरा मामला अशरफ अहमद का है। मृतक के परिजनों ने बताया कि बुधवार शाम को अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए घर से निकला था। गुरुवार की सुबह बालियाडांगा इलाके से युवक का मृत देह बरामद हुआ। उल्लेखनीय है कि दोनों घटनाओं को लेकर परिजनों ने वैष्णव नगर थाना व कालियाचक थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पैसे के लेन-देन को लेकर हत्या हुई होगी। पूरे मामले की जांच संबंधित थाना पुलिस कर रही है।