विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kolkata News: उत्तर 24 परगना जिले के बरानगर इलाके में मकान की छत का एक हिस्सा गिरने से महिला की मौत

By Jagran NewsEdited By: Piyush Kumar
Published: Wed, 21 Dec 2022 01:30 PM (IST)

बंगाल में कोलकाता से सटे उत्तर 24 परगना जिले के बरानगर इलाके में मकान की छत का एक हिस्सा गिर ...और पढ़ें

उत्तर 24 परगना जिले के बरानगर इलाके में मकान की छत का एक हिस्सा गिरने से महिला की मौत
उत्तर 24 परगना जिले के बरानगर इलाके में मकान की छत का एक हिस्सा गिरने से महिला की मौत

कोलकाता, राज्य ब्यूरो: बंगाल में कोलकाता से सटे उत्तर 24 परगना जिले के बरानगर इलाके में मकान की छत का एक हिस्सा गिर गया। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई । महिला की मौत मलबे में दबने से हुई। घटना मंगलवार रात की है। पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि मामले की विस्तृत में जांच की जा रही है।

घर के मलबे में दबने से महिला की मौत

स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने मंगलवार रात करीब 10 बजे एक तेज आवाज सुनी, जिसके बाद पता चला कि जर्जर मकान की छत गिर गई है और मलबे में दबने से एक महिला की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने ही घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस देर रात ही घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। बुधवार को फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कुछ सैंपल एकत्रित किए। वहीं, इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

मकान गिरने से लोगों में दहशत

बता दें कि इससे पहले हाल में कोलकाता के दक्षिण दमदम नगरपालिका क्षेत्र के बागुईहाटी अर्जुनपुर इलाके में नहर की मरम्मत के दौरान मकानों में दरार पड़ने की वजह से एक मकान टूट कर गिर पड़ा था। हालांकि कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन मकान गिरने से काफी नुकसान पहुंचा। यहां कई दिनों से नगरपालिका की ओर से नहर की मरम्मत का काम चल रहा था। इसकी वजह से कई इमारतों में दरार पड़ गई। स्थानीय लोगों का दावा है कि इसी वजह से यह घटना घटी।

यह भी पढ़ें:  बीजीबी स्थापना दिवस: भारत-बांग्लादेश सीमा पर संयुक्त रिट्रीट समारोह का आयोजन, मिठाइयों का हुआ आदान-प्रदान

यह भी पढ़ें:  लॉन्चिंग के बाद एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट भारतीय नौसेना में हुआ शामिल, अब दुश्मन को मिलेगी मात