SIR में छूटे लोगों को नाम जुड़वाने का फिर मिलेगा मौका, बंगाल में 15 दिसंबर को आएगी ड्राफ्ट सूची
बंगाल में मतदाता सूची से नाम छूटने की चिंता के बीच चुनाव आयोग ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की नई समयसारिणी घोषित की है।
-1795802428149_m.webp)
SIR में नाम जुड़वाने का मौका (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
संशोधित ड्राफ्ट मतदाता सूची 15 दिसंबर को प्रकाशित होगी।
एसआइआर में छूटे योग्य मतदाताओं को नाम जुड़वाने का अवसर।
दावे-आपत्तियों के लिए 14 जनवरी तक का समय मिलेगा।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के बाद मतदाता सूची से नाम छूटने को लेकर बनी चिंता के बीच चुनाव आयोग ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) की नई समयसारिणी घोषित कर दी है। इसके तहत संशोधित ड्राफ्ट मतदाता सूची 15 दिसंबर को प्रकाशित होगी, जबकि अंतिम सूची आठ फरवरी 2027 को जारी की जाएगी।
आयोग इससे पहले भी दो बार सूची प्रकाशन की तारीख में बदलाव कर चुका है। नई समयसारिणी से प्रक्रिया को लेकर बना असमंजस दूर होने की उम्मीद है।
SIR में नाम जुड़वाने का मौका
आयोग के अनुसार, तीन दिसंबर तक सभी मतदान केंद्रों का परिसीमन और संबंधित पुनर्व्यवस्था पूरी करनी होगी। ड्राफ्ट सूची प्रकाशित होने के बाद 14 जनवरी तक नाम जुड़वाने, हटाने और विवरणों में सुधार के लिए दावे-आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। इनके निपटारे की अंतिम तारीख एक फरवरी तय की गई है।
19 दिसंबर से ड्राफ्ट सूची के विवरणों का सत्यापन भी शुरू होगा। विसंगति मिलने पर बीएलओ को संबंधित मतदाता के घर जाकर वास्तविक जानकारी की जांच करनी होगी।
आयोग ने नाम, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और तस्वीर में त्रुटियां दूर करने का निर्देश दिया है। केवल स्वचालित पहचान प्रणाली के आधार पर सूची में बदलाव नहीं किया जा सकेगा। प्रत्येक मामले में निर्धारित सत्यापन प्रक्रिया अपनानी होगी।
मतदाताओं की मदद के लिए 19, 20, 26 और 27 दिसंबर तथा दो, तीन, नौ और 10 जनवरी को विशेष शिविर लगेंगे। इनमें बीएलओ के साथ राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) भी मौजूद रहेंगे। एसआइआर में छूटे योग्य मतदाताओं के लिए नाम जुड़वाने का यह एक और अवसर होगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।