विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल की खाड़ी में फिर उठ रहा नया तूफान: 1 महीने में चौथे चक्रवात की आहट, ओडिशा-बंगाल और झारखंड तक खतरा

Published: Fri, 27 Nov 2026 10:51 PM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2026 11:02 PM (IST)

बंगाल की खाड़ी में एक महीने में चौथे संभावित चक्रवात 'कानी' की आहट है, जिसके 29 नवंबर को दक्षिण अंडमान सागर में बनने की संभावना है। 

बंगाल की खाड़ी में चौथे संभावित चक्रवात 'कानी' की आहट। (फाइल फोटो)

बंगाल की खाड़ी में चौथे संभावित चक्रवात 'कानी' की आहट। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. बंगाल की खाड़ी में चौथा चक्रवात 'कानी' बनने की संभावना।

  2. ओडिशा, बंगाल, झारखंड पर संभावित खतरे की चेतावनी जारी।

  3. ओडिशा ने पिछले 10 वर्षों में झेला भारी चक्रवाती नुकसान।

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। एक महीने में तीन चक्रवातों के बाद अब बंगाल की खाड़ी में चौथे संभावित चक्रवात की आहट है।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 29 नवंबर को दक्षिण अंडमान सागर में चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) और 30 नवंबर तक दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) बनने की संभावना है।

तूफान में बदलने पर इसका नाम 'कानी' होगा। मालूम हो कि चक्रवात का यह नाम मालदीव ने सुझाया है, जिसकी संबद्धता सी ट्रंपेट नामक एक समुद्र तटीय वृक्ष से है।

एक से चार दिसंबर के बीच समुद्री हलचल बढ़ने का अनुमान है। संभावित रुख श्रीलंका-तमिलनाडु की ओर है, लेकिन दिशा बदलने पर ओडिशा, बंगाल व झारखंड प्रभावित हो सकते हैं।

राजस्व मंत्री सुरेश पुजारी के अनुसार पिछले 10 वर्षों की बात करें तो ओडिशा को 13 चक्रवातों से 15,457 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

इन आपदाओं में 156 लोगों और 55.63 लाख पशु-पक्षियों की मौत हुई तथा 8.20 लाख घर तबाह हुए। राज्य ने 880 आश्रय स्थल, सतर्क एप और अलर्ट सिस्टम विकसित किए हैं।

आपदा में मौत पर मुआवजा चार से बढ़ाकर आठ लाख रुपये किया गया है। राहत के नाम पर राज्य को करीब 30 प्रतिशत केंद्रीय सहायता मिली।

मालूम हो कि तितली, फनी, बुलबुल, अम्फान, यास और दाना के बाद इस वर्ष अर्णब, मुरासु और अकवान ने भी फसलों तथा तटीय जिलों को नुकसान पहुंचाया।

यह भी पढ़ें- 10 साल; 13 तूफान और 55 लाख बेजुबानों की मौत, 'फणि' से 'अर्णव' तक ओडिशा ने झेली 15 हजार करोड़ की मार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।