विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पश्चिम बंगाल के विकास भवन में शिक्षकों की आवाजाही पर सख्ती, अब सीधे नहीं जान पाएंगे सरकारी फाइल का स्टेटस

Published: Thu, 26 Nov 2026 10:11 PM (IST)

पश्चिम बंगाल के विकास भवन में स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों और बाहरी व्यक्तियों की आवाजाही पर सख्ती की है। 

एआई के माध्यम से बनाई गई तस्वीर।

एआई के माध्यम से बनाई गई तस्वीर।

HighLights

  1. विकास भवन में शिक्षकों की आवाजाही पर सख्ती लागू।

  2. सरकारी फाइलों की जानकारी सीधे देने पर रोक लगाई गई।

  3. अधिकारियों से मिलने के लिए अब लेनी होगी अनुमति।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल के विकास भवन में शिक्षकों की आवाजाही पर राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्ती कर दी है।

विभाग ने नई निर्देशिका जारी कर अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि वे किसी भी बाहरी व्यक्ति या आवेदक को सरकारी फाइल का नंबर, उसकी आवाजाही अथवा वर्तमान स्थिति (स्टेटस) की जानकारी सीधे नहीं देंगे।

ऐसी जानकारी केवल निर्धारित सरकारी प्रक्रिया के तहत ही उपलब्ध कराई जा सकेगी। इस फैसले को सरकारी दस्तावेजों की गोपनीयता और विभागीय अनुशासन बनाए रखने की पहल बताया गया है। हालांकि, इसे लेकर शिक्षक संगठनों ने कड़ी नाराजगी जताई है।

स्कूल शिक्षा विभाग की प्रशासनिक शाखा की ओर से हाल में जारी निर्देशिका में कहा गया है कि किसी शिकायत या आवेदन की स्थिति जानने के लिए संबंधित अधिकारी से मिलने की प्रक्रिया का पालन करना होगा।

इसके लिए पहले सक्षम अधिकारी की अनुमति लेनी होगी। किसी भी आगंतुक या बाहरी व्यक्ति को अनुमति के बिना डीलिंग असिस्टेंट की मेज तक जाने की इजाजत नहीं होगी।

निर्देशिका के अनुसार, सुरक्षा कर्मचारियों को इस व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखने और विभाग के विभिन्न हिस्सों में बिना अनुमति प्रवेश निषेध के बोर्ड लगाने को कहा गया है।

अब किसी अधिकारी से मिलने के लिए पहले उसकी अनुमति जरूरी होगी। ऐसा नहीं होने पर सुरक्षा कर्मचारी आगंतुक को प्रवेश द्वार पर ही रोक सकेंगे।

यह भी पढ़ें- कोलकाता में पांच डिग्री लुढ़का पारा, नवंबर का सबसे ठंडा दिन रहा गुरुवार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।