विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोलकाता में पांच डिग्री लुढ़का पारा, नवंबर का सबसे ठंडा दिन रहा गुरुवार

Published: Thu, 26 Nov 2026 03:56 PM (IST)

चक्रवाती तूफान के बाद पश्चिम बंगाल में उत्तरी हवाओं के दस्तक देने से ठंड बढ़ गई है। कोलकाता में तापमान 5 डिग्री गिरकर 17.4 डिग्री सेल्सियस हो गया, जिससे गुरुवार नवंबर का सबसे ठंडा दिन रहा।

उत्तरी हवाओं से बंगाल के जिलों में गिरेगा तापमान (एआई निर्मित तस्वीर)

उत्तरी हवाओं से बंगाल के जिलों में गिरेगा तापमान (एआई निर्मित तस्वीर)

HighLights

  1. चक्रवात के बाद उत्तरी हवाओं से पश्चिम बंगाल में बढ़ी ठंड।

  2. कोलकाता का तापमान 5 डिग्री गिरकर 17.4 डिग्री सेल्सियस हुआ।

  3. गुरुवार रहा नवंबर महीने का सबसे ठंडा दिन।

जागरण संवाददाता, कोलकाता। चक्रवाती तूफान का असर खत्म होते ही पश्चिम बंगाल में उत्तरी हवाओं ने दस्तक दे दी है, जिससे कोलकाता समेत पूरे राज्य में ठंड का अहसास तेजी से बढ़ गया है। बुधवार के मुकाबले गुरुवार सुबह शहर के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट दर्ज की गई।

बीते दो दिनों में कोलकाता का पारा कुल 5 डिग्री तक लुढ़क चुका है। इसके कारण बुधवार की तरह गुरुवार भी सुबह से ही लोगों को अच्छी-खासी ठंड महसूस हो रही है।

क्या यह इस महीने का सबसे ठंडा दिन है?

अलीपुर स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम है। यह नवंबर महीने और इस मौसम का अब तक का सबसे ठंडा दिन है। इससे पहले मंगलवार को न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री के आसपास था, जो बुधवार को गिरकर 19.4 डिग्री पर आया और गुरुवार को 17.4 डिग्री तक पहुंच गया। दिन का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 3.8 डिग्री नीचे गिरकर 25.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया

अगले सात दिनों का पूर्वानुमान

अलीपुर मौसम विभाग के मुताबिक, अगले सात दिनों तक पश्चिम बंगाल में बारिश की कोई संभावना नहीं है और मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। उत्तरी हवाओं के कारण दक्षिण बंगाल के पश्चिमी जिलों में रात का पारा 14-15 डिग्री तक गिर सकता है, जबकि उत्तर बंगाल में सुबह के समय घना कोहरा छाने और दृश्यता 200 मीटर तक रहने का अनुमान है।

YouTube से वीडियो हटाने के मामले में भारत दुनिया में नंबर-1, तीन महीने में 34.4 लाख वीडियो हुए डिलीट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।