विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पश्चिम बंगाल: सरकारी स्कूल के शिक्षकों को मिलेगी एआई की ट्रेनिंग, 5 दिसंबर को ऑनलाइन सेशन

Published: Wed, 25 Nov 2026 02:07 PM (GMT+05:30)

पश्चिम बंगाल सरकार सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के लिए 5 दिसंबर को एक ऑनलाइन 'कैनवा एजुकेशन सेशन' आयोजित कर रही है। इसका उद्देश्य शिक्षकों को कक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक का उपयोग करने में सक्षम बनाना है।

सरकारी स्कूल के शिक्षकों को मिलेगी एआई ट्रेनिंग। (फोटो-AI जेनरेटेड)

सरकारी स्कूल के शिक्षकों को मिलेगी एआई ट्रेनिंग। (फोटो-AI जेनरेटेड)

HighLights

  1. सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को मिलेगी एआई तकनीक की ट्रेनिंग।

  2. 5 दिसंबर को आयोजित होगा ऑनलाइन कैनवा एजुकेशन सेशन।

  3. शिक्षण कार्य में एआई के उपयोग पर दिया जाएगा जोर।

जागरण संवाददाता, कोलकाता। बंगाल के सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को आधुनिक और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण पहल की है।

पश्चिम बंग समग्र शिक्षा मिशन (स्कूल शिक्षा विभाग) द्वारा जारी आधिकारिक निर्देश के अनुसार, राज्य के सभी जिलों के सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों के लिए एक विशेष 'ऑनलाइन कैनवा एजुकेशन सेशन' आयोजित किया जा रहा है।

कक्षा में एआई तकनीक के उपयोग पर जोर

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को अपनी कक्षा के शिक्षण कार्य (क्लासरूम टीचिंग) में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक को शामिल करने के लिए सक्षम बनाना है।

यह ऑनलाइन वेब सेशन आगामी 5 दिसंबर को दोपहर 1 बजे से शुरू होगा। इस कार्यक्रम का आयोजन 'नॉलेज कैप्सूल' के सहयोग से किया जा रहा है, जिसकी प्रतिलिपि संस्था के सह-संस्थापक आदित्य पोद्दार को भी आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजी गई है।

गूगल फॉर्म के माध्यम से करना होगा पंजीकरण

राज्य परियोजना निदेशक ( पीबीएसएसएम) द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (एसएसएम) को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने जिलों के इच्छुक शिक्षकों को इस ऑनलाइन प्रशिक्षण की जानकारी दें।

वेब सेशन में भाग लेने से पहले सभी इच्छुक शिक्षकों को एक निर्धारित 'गूगल फॉर्म' के लिंक के माध्यम से अपनी आवश्यक जानकारी भरकर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा, ताकि वे समय पर इस तकनीकी सत्र से जुड़ सकें।

यह भी पढ़ें- कोलकाता: न्यूटाउन में बेसमेंट के गैरेज में भीषण आग, तीन कारें व पांच बाइक जलीं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।