विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोलकाता: न्यूटाउन में बेसमेंट के गैरेज में भीषण आग, तीन कारें व पांच बाइक जलीं

Published: Wed, 25 Nov 2026 10:48 AM (IST)

कोलकाता के राजारहाट-न्यूटाउन स्थित हैप्पी गार्डन आवासन के बेसमेंट पार्किंग में आग लगने से तीन कारें और पांच मोटरसाइकिलें जल गईं। 

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. हैप्पी गार्डन आवासन के बेसमेंट में लगी भीषण आग।

  2. आग में तीन कारें और पांच मोटरसाइकिलें जलकर क्षतिग्रस्त।

  3. अवैध गैरेज को लेकर पुलिस ने एक निवासी को हिरासत में लिया।

जागरण संवाददाता, कोलकाता। राजारहाट-न्यूटाउन स्थित हैप्पी गार्डन आवासन के बेसमेंट पार्किंग में मंगलवार की देर रात आग लगने से तीन कारें और पांच मोटरसाइकिलें जलकर क्षतिग्रस्त हो गईं।

आग लगने की ये घटना रात करीब साढ़े नौ बजे के करीब हुई। आग लगते ही बेसमेंट में घना काला धुआं फैल गया, जिससे पूरे आवासन में अफरा-तफरी मच गई। दहशत में लोग अपने फ्लैटों से बाहर निकल आए।

शार्ट सर्किट के कारण लगी आग

प्रारंभिक अनुमान है कि गैरेज में शार्ट सर्किट के कारण आग लगी। हालांकि, आवासन के सुरक्षा गार्डों और निवासियों की तत्परता से स्थिति को संभालने का प्रयास किया गया। आवासन में उपलब्ध अग्निशमन व्यवस्था की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जली हुई गाड़ियों में आवासन समिति के कोषाध्यक्ष की कार भी शामिल है।

अवैध गैरेज पर उठे सवाल

इस घटना के बाद बेसमेंट पार्किंग में कथित रूप से अवैध गैरेज बनाए जाने को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि जिस स्थान का इस्तेमाल सामान्य पार्किंग के लिए होना चाहिए था, वहां गैरेज कैसे बनाया गया। इस मामले में विधाननगर पुलिस ने एक आवासीय को हिरासत में लिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

देश में पहली बार ATM निकासी से आगे निकला क्रेडिट कार्ड से खर्च, ₹2.4 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।