विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल सरकार का बड़ा फैसला, 3 हजार से ज्यादा प्राइमरी स्कूलों में 2027 से शुरू होगी पांचवीं कक्षा

Published: Wed, 18 Nov 2026 10:02 PM (GMT+05:30)

पश्चिम बंगाल सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2027 से राज्य के 3,199 प्राथमिक स्कूलों में पांचवीं कक्षा शुरू करने का निर्णय लिया है।

प्राथमिक स्कूलों में पांचवीं कक्षा शुरू (AI जेनरेटेड फोटो)

प्राथमिक स्कूलों में पांचवीं कक्षा शुरू (AI जेनरेटेड फोटो)

HighLights

  1. 2027 से 3,199 प्राथमिक स्कूलों में पांचवीं कक्षा शुरू।

  2. शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 के तहत महत्वपूर्ण फैसला।

  3. छात्रों को घर के पास मिलेगी उच्च प्राथमिक शिक्षा।

जागरण संवाददाता, कोलकाता। पश्चिम बंगाल की प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व सुलभ बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग के प्राथमिक शिक्षा प्रभाग ने 18 नवंबर को एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर शैक्षणिक सत्र 2027 से राज्य के 3,199 प्राथमिक स्कूलों में पांचवीं कक्षा शुरू करने का निर्णय लिया है।

शिक्षा के अधिकार अधिनियम, 2009 के प्रावधानों के अनुरूप लिए गए इस फैसले से लाखों छात्रों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

बच्चों को नजदीकी स्कूलों में मिलेगी आगे की पढ़ाई की सुविधा

इस महत्वपूर्ण निर्णय का मुख्य उद्देश्य प्राथमिक स्तर की शिक्षा का विस्तार करना और छात्रों को उनके घर के नजदीक स्थित स्कूलों में ही पांचवीं कक्षा तक की पढ़ाई जारी रखने का अवसर देना है।

इससे चौथी कक्षा पास करने के बाद दूसरे स्कूलों में दाखिले के लिए होने वाली बच्चों और अभिभावकों की परेशानी कम होगी, साथ ही ड्रॉपआउट दर को रोकने में भी बड़ी मदद मिलेगी।

शिक्षा परिषदों को सुचारू क्रियान्वयन के निर्देश

स्कूल शिक्षा विभाग के विशेष सचिव चंद्रनाथ रॉयचौधरी द्वारा जारी इस आदेश के अनुसार, अधिसूचना को सुचारू रूप से लागू करने के लिए कोलकाता प्राथमिक शिक्षा परिषद, सिलीगुड़ी प्राथमिक शिक्षा परिषद और सभी संबंधित जिला प्राथमिक शिक्षा परिषदों को तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा, पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड और माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सहित सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को भी सूचित कर दिया गया है ताकि सत्र 2027 से पहले सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा सकें।

यह भी पढ़ें- मतांतरण पर शमिक भट्टाचार्य का कड़ा रुख, बोले- ईसाई समुदाय भी भाजपा का हिस्सा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।