बंगाल पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दार्जिलिंग से सिलीगुड़ी तक के बदले थानेदार; किसे कहां मिली कमान?
पश्चिम बंगाल पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है, जिसमें सिलीगुड़ी से लेकर दार्जिलिंग पहाड़ के कई थानों के प्रभारियों को बदला गया है।

बंगाल पुलिस में थानेदारों का बड़ा फेरबदल (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
पश्चिम बंगाल पुलिस में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल हुआ।
सिलीगुड़ी, दार्जिलिंग, मिरिक, कुर्सियांग थानों के प्रभारी बदले।
कुल 50 इंस्पेक्टरों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी। पश्चिम बंगाल पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राज्य पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी तबादला आदेश में सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट से लेकर दार्जिलिंग पहाड़ के कई महत्वपूर्ण थानों के प्रभारियों को बदल दिया गया है।
मिरिक, दार्जिलिंग सदर और कुर्सियांग थाने को नए प्रभारी मिले हैं। वहीं, सिलीगुड़ी थाने के आइसी का भी तबादला कर दिया गया है। इस फेरबदल से उत्तर बंगाल के पुलिस महकमे में नई जिम्मेदारियों के साथ नई टीम की तैनाती हुई है।
पुलिस मुख्यालय की ओर से 18 नवंबर को जारी आदेश के अनुसार, सिलीगुड़ी थाने के वर्तमान आइसी प्रवीर दत्ता को इस्लामपुर पुलिस जिले में एमपीबी भेजा गया है। उनकी जगह पुलिस के इंटेलिजेंस ब्यूरो में तैनात जयदीप घोष को सिलीगुड़ी थाने का नया आइसी बनाया गया है।
इसके अलावा फालाकाटा थाने के आइसी नितेश लामा का तबादला सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट में किया गया है।
पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल
पहाड़ के थानों में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।
- मिरिक थाने के वर्तमान आइसी नयन चक्रवर्ती को बशीरहाट पुलिस जिले में भेजा गया है। उनकी जगह दार्जिलिंग डीआइबी में तैनात भूषण छेत्री मिरिक थाने की कमान संभालेंगे।
- दार्जिलिंग सदर थाने के वर्तमान प्रभारी के स्थान पर चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात बिस्वासराय सरकार को नियुक्त किया गया है।
- इसी तरह कुर्सियांग थाने के आइसी पलाश मोहंता को मालदा में ट्रैफिक एंड रोड सेफ्टी विभाग में भेजा गया है। उनकी जगह दार्जिलिंग सदर के सर्किल इंस्पेक्टर पार्थ सारथी चंदा कुर्सियांग थाने के नए आइसी होंगे।
- उधर, कालिम्पोंग में फील्ड इंस्पेक्टर के पद पर तैनात सुजीत लामा को जलपाईगुड़ी जिले के रायगंज थाने का आइसी बनाया गया है। हालांकि, जारी सूची में कालिम्पोंग थाने के नए प्रभारी का नाम स्पष्ट नहीं है।
पुलिस मुख्यालय के आदेश में कुल 50 इंस्पेक्टरों के तबादले और नई तैनाती की गई है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने और अनुपालन रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। इस फेरबदल को पुलिस महकमे में व्यापक प्रशासनिक पुनर्गठन के तौर पर देखा जा रहा है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।