Move to Jagran APP

West Bengal News: तीन दिन राज्य के दौरे पर रहेंगी सीएम ममता बनर्जी, प्रशासनिक कार्यों की करेंगी समीक्षा

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी आज से तीन दिनों के लिए राज्य के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा करेंगी। आज सीएम ममता बनर्जी से 46वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले का उद्घाटन किया भी किया है।

By Jagran NewsEdited By: Shalini KumariMon, 30 Jan 2023 04:30 PM (IST)
West Bengal News: तीन दिन राज्य के दौरे पर रहेंगी सीएम ममता बनर्जी, प्रशासनिक कार्यों की करेंगी समीक्षा
तीन दिनों तक राज्य के दौरे पर रहेंगी सीएम ममता बनर्जी।

कोलकाता, पीटीआई। एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बीरभूम, मालदा और पूरबा बर्धमान में तीन दिन के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान सीएम वहां के प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा करेंगी। उन्होंने कहा कि वह अपने दौरे के बीच तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से भी बात करेंगी। सीएम ममता बनर्जी ने सोमवार को 46वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले का उद्घाटन किया और फिर हेलिकॉप्टर से बोलपुर के लिए रवाना हुई।

'दुआरे सरकार' योजना के तहत होगा वितरण

अधिकारी ने कहा कि मंगलवार को सीएम ममता बनर्जी मालदा जाएंगी, जहां उनकी जन वितरण बैठक होनी है। इस दौरान "दुआरे सरकार' (द्वार पर सरकार) योजना के तहत प्रदान की जाने वाली सेवाएं मालदा में वितरित की जानी हैं। साथ ही यहां पर छात्रों के लिए साइकिल वितरण कार्यक्रम भी है। इसके बाद सीएम बोलपुर लौटेंगी।

अमर्त्य सेन से मिलने जा सकती हैं सीएम

उन्होंने कहा कि बुधवार को ममता बनर्जी के बोलपुर के डाकबंगला मैदान में राज्य सरकार के एक अन्य कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। वह अपने तीन दिनों के दौरे में बीरभूम जिले के बोलपुर में रहेंगी। सूत्रों ने कहा कि ममता बनर्जी के नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन से उनके बोलपुर स्थित आवास पर मिलने भी जा सकती हैं और बुधवार शाम को शहर लौटने की संभावना है। बता दें कि विश्व भारती विश्वविद्यालय ने अमर्त्य सेन पर यूनिवर्सिटी की जमीन दखल करने का आरोप लगाया है।

46वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले का किया उद्घाटन

सीएम ममता बनर्जी ने आज 46वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम शांति और समृद्धि चाहते हैं, हम गरीबी के खिलाफ लड़ना चाहते हैं। युद्ध नहीं बल्कि शांति हमारी सोच होनी चाहिए। हम अपने संविधान के बारे में, मौलिक अधिकारों के बारे में, लोकतांत्रिक अधिकारों के बारे में, लोगों के अधिकारों के बारे में सोचें। हम जनता का, जनता से और जनता के लिए सरकार चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: WB: राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने शुरू की 'पश्चिम बंगाल परिक्रमा' यात्रा, स्वामी विवेकानंद की स्मृति को समर्पित

Bengal News: ममता सरकार की परियोजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए TMC ने जारी किया संगीत वीडियो