'शत्रु संपत्तियों' की संरक्षक बनेगी बंगाल सरकार', सीएम शुभेंदु का बड़ा एलान
बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने घोषणा की है कि केंद्र सरकार राज्य में स्थित सभी 'शत्रु संपत्तियों' का संरक्षक बंगाल सरकार को बनाने जा रही है।
-1792149292946_m.webp)
बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी(फाइल फोटो)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि केंद्र सरकार राज्य में स्थित सभी ‘शत्रु संपत्तियों’ का संरक्षक बंगाल सरकार को बनाने जा रही है। शत्रु संपत्तियों से तात्पर्य उन चल और अचल संपत्तियों से है, जिनमें जमीन, इमारतें, शेयर और बैंकों में जमा सोना शामिल हैं।
ये संपत्तियां उन लोगों की हैं जो भारत के शत्रु माने जाने वाले देशों में जाकर बस गए और वहां की नागरिकता ले ली है।
मुख्यमंत्री ने गुरुवार को मुर्शिदाबाद जिले के लालबाग में दुर्गा पूजा समारोह का उद्घाटन करते हुए यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य इन संपत्तियों से होने वाली आय का इस्तेमाल स्थानीय विकास परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए करना है।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व वाले गृह मंत्रालय ने इस कदम को मंजूरी दे दी है। इस संबंध में हाल ही में नई दिल्ली में हुई बिम्सटेक देशों के गृह मंत्रियों की बैठक के दौरान चर्चा हुई थी।
सूत्रों के अनुसार, भारत में शत्रु संपत्तियों की दूसरी सबसे बड़ी संख्या बंगाल में है। राज्य में ऐसी करीब चार हजार संपत्तियां हैं, जो मुर्शिदाबाद, मालदा, कोलकाता और उत्तर एवं दक्षिण 24 परगना जिलों में स्थित हैं।
यह भी पढ़ें- बंगाल में व्यापारियों को दीवाली का बोनस, CM शुभेंदु बोले- 9 नवंबर से पहले आएगी नई औद्योगिक नीति
