विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुर्शिदाबाद में दुर्गापूजा के दौरान गड़बड़ी की साजिश की आशंका, CM शुभेंदु ने पुलिस-प्रशासन को सतर्क रहने के दिए निर्देश

Published: Thu, 15 Oct 2026 09:18 PM (GMT+05:30)

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मुर्शिदाबाद में दुर्गापूजा पंडालों का उद्घाटन किया और पुलिस-प्रशासन को सतर्क रहने का निर्देश दिया।

शुभेंदु अधिकारी ने मुर्शिदाबाद में दुर्गापूजा पंडालों का उद्घाटन किया

शुभेंदु अधिकारी ने मुर्शिदाबाद में दुर्गापूजा पंडालों का उद्घाटन किया

HighLights

  1. शुभेंदु अधिकारी ने मुर्शिदाबाद में दुर्गापूजा पंडालों का उद्घाटन किया

  2. पूजा में गड़बड़ी की आशंका पर पुलिस-प्रशासन को सतर्क रहने का निर्देश

  3. गंगा कटाव रोकने और रोजगार पर भी मुख्यमंत्री ने बात की

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार को मुर्शिदाबाद में तीन दुर्गापूजा पंडालों का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस और प्रशासन को सतर्क रहने का निर्देश देते हुए आशंका जताई कि कुछ लोग पूजा का आनंद बिगाड़ने की साजिश कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि जिले के दो पूजा पंडालों में हाल में हुई अप्रिय घटनाओं की जांच चल रही है। पूजा के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था या अप्रिय घटना रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन और पूजा समितियों को पहले से सतर्क रहना होगा।

मुख्यमंत्री ने पहले लालबाग के बुधासपाड़ा सार्वजनिक दुर्गोत्सव का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने बहरमपुर के बाबुलबोना दुर्गोत्सव समिति और बहरमपुर बानजेटिया पूर्वाशा प्रगति वेलफेयर सोसाइटी की पूजा का उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा कि राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद दुर्गापूजाओं की संख्या बढ़ी है। वर्ष 2025 में राज्य में 45 हजार पूजाएं हुई थीं, जबकि इस बार 58 हजार पूजा समितियों को सरकारी अनुदान दिया गया है।

सभी पूजा समितियों का बिजली खर्च माफ करने और अग्निशमन विभाग से निश्शुल्क अनापत्ति प्रमाणपत्र देने की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुर्शिदाबाद जैसे संवेदनशील जिले में इस बार 800 से अधिक नई पूजाओं को मंजूरी मिली है।

गंगा कटाव रोकने और रोजगार का आश्वासन

शुभेंदु अधिकारी ने जिले में गंगा के कटाव को रोकने के लिए जल्द काम शुरू करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर 27 अक्टूबर को केंद्र सरकार के साथ महत्वपूर्ण बैठक प्रस्तावित है।

उन्होंने बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने और लालबाग की एक ऐतिहासिक झील के जीर्णोद्धार के साथ शिक्षा व स्वास्थ्य ढांचे में सुधार की भी बात कही।

समुख्यमंत्री ने दावा किया कि सीमावर्ती जिले में गो-तस्करी और नशीले पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने में सफलता मिली है। उन्होंने नशामुक्त बंगाल और नशामुक्त मुर्शिदाबाद बनाने का आह्वान किया।

साथ ही, बाल विवाह रोकने के लिए कड़े कदम उठाने और समाज के सभी वर्गों से जागरूकता बढ़ाने की अपील की।उल्लेखनीय है कि रेजीनगर में चुनाव प्रचार के दौरान लोजेंस चुनने के लिए पहुंची बच्ची जैस्मिना की मौत के मामले में मुख्यमंत्री ने उसकी मां को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी।

गुरुवार को उन्होंने यह सहायता भी दी। इसके अलावा, मुर्शिदाबाद के कर्णसुबर्ण में रेल दुर्घटना में मारे गए तीन लोगों के परिवारों को सरकारी नौकरी देने की जानकारी भी दी।