बंगाल चुनाव: बुधवार को दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग, SIR के बाद भी 23 पर महिला वोटर ज्यादा
पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान होगा, जिनमें से 23 सीटों पर महिला मतदाताओं की ...और पढ़ें

पानीहाटी में भी पुरुषों के मुकाबले महिला वोटर ज्यादा हैं

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण के बाद भी बुधवार को जिन 142 सीटों पर मतदान होना है, उसमें से 23 सीटों पर महिला वोटरों की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। इस लिस्ट में जादवपुर सबसे ऊपर है।
जादवपुर में पुरुषों के मुकाबले 11759 महिला उम्मीदवार ज्यादा हैं। इसके अलावा पानीहाटी में भी पुरुषों के मुकाबले महिला वोटर ज्यादा हैं। पानीहाटी से भाजपा ने आरजी कर पीड़िता की मां को अपना उम्मीदवार बनाया है।
इन सीटों पर ज्यादा महिला वोटर
जादवपुर के बाद बेहाला पश्चिम का नंबर आता है, जहां पुरुष तो केवल 1.28 लाख हैं, जबकि महिलाएं 1.37 लाख। लीगंज, बेहाला पूर्व, दम दम, बिधाननगर, राजारहाट गोपालपुर, राशबिहारी, बारानगर और बर्दवान दक्षिण में भी महिला वोटरों की संख्या पुरुषों से ज्यादा है।
बिधानननगर में पुरुष वोटर 98,891 हैं जबकि महिला वोटर 1,04,979 हैं। राशबिहारी में पुरुष वोटर 76,263 और महिला वोटर 82,137, वहीं बारानगर में पुरुष वोटर 90,690 और महिला वोटर 95,847, जबकि कसबा में पुरुष वोटर 1,31,451 और महिला वोटर 1,34,158 हैं।
वोटिंग में दिखती है सक्रियता
23 सीटों की लिस्ट में बारसात और हुगली का चंपदानी सबसे नीचे है। बारसात में महिला वोटरों की संख्या पुरुषों से 373 ज्यादा है, चंपदानी में यह आंकड़ा 122 का है। बंगाल चुनाव के पहले चरण में 18 विधानसभा सीटों पर पुरुषों के मुकाबले ज्यादा महिला वोटरों की सक्रियता दिखी थी।
कर्सियांग में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई थी। शीतलकुची, दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, करांदिघी और फांसीदेवा में महिला वोटरों ने बढ़ चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया था। EC द्वारा जारी डेटा से पता चला कि 152 विधानसभा क्षेत्रों में महिला वोटरों की संख्या 92.7% तक पहुंच गई, जबकि पुरुषों की संख्या 91% रही।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।