विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

West Bengal: बम को गेंद समझकर खेलने लगे मासूम बच्चे, अचानक हुआ विस्फोट, 5 बच्चे घायल

By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
Published: Mon, 19 Jun 2023 04:00 PM (IST)

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में सोमवार को एक देसी बम फटने से 7 से 11 साल की उम्र के ...और पढ़ें

West Bengal: बम को गेंद समझकर खेलने लगे मासूम बच्चे, अचानक हुआ विस्फोट, 5 बच्चे घायल
West Bengal: बम को गेंद समझकर खेलने लगे मासूम बच्चे, अचानक हुआ विस्फोट, 5 बच्चे घायल

कोलकाता, एजेंसी। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में सोमवार को एक देसी बम फटने से 7 से 11 साल की उम्र के पांच बच्चे घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि घटना जंगीपुर के मठपारा में सुबह करीब 11 बजे आम के बगीचे में हुई।

बम को समझ लिया गेंद

अधिकारी ने बताया कि आम के बगीचे में खेल रहे बच्चों ने गोल कच्चे बम को गेंद समझ लिया था और उसके साथ फुटबॉल खेलना शुरू कर दिया। इसी दौरान बम एक विस्फोट हो गया और वहां मौजूद बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि घायल बच्चों की पहचान आर्यन शेख (8), दाऊद शेख (10), अशदुल शेख (7), सुवन शेख (11) और इमरान शेख (9) के रूप में हुई है। सभी का जंगीपुर अनुमंडल अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस सिलसिले में पुलिस अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

पहले भी हुए बच्चे गोल बम का शिकार

इससे पहले, 22 फरवरी, 2023 में बीरभूम जिले में एक बम विस्फोट हुआ था। मल्लारपुर इलाके में गेंद समझकर बम से खेलते वक्त अचानक विस्फोट हो जाने से तीन बच्चे घायल हो गए। तीनों को स्थानीय मल्लारपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। इस घटना में भी कुछ बच्चे एक मैदान के पास मिले गोल आकार की वस्तु को गेंद समझकर खेल रहे थे,तभी उसमें अचानक विस्फोट हो गया। तीन बच्चे उसकी चपेट में आ गए।