विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पश्चिम वर्द्धमान बंगाल का 23वां जिला घोषित

By Sachin MishraEdited By:
Published: Fri, 07 Apr 2017 10:30 AM (IST)Updated: Fri, 07 Apr 2017 03:57 PM (IST)

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज पश्चिम वर्द्धमान को बंगाल का 23वां जिला घोषित कर दिया है।

पश्चिम वर्द्धमान बंगाल का 23वां जिला घोषित
पश्चिम वर्द्धमान बंगाल का 23वां जिला घोषित

जागरण न्यूज नेटवर्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मानचित्र पर 23 वें जिले के रूप में पश्चिम वर्द्धमान आज जुड़ गया। वर्द्धमान जिले को विभाजित कर बने नए जिले का मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधिवत घोषणा कर दी।

पिछले एक माह में बंगाल के तीन नए जिले मिले हैं। जिसमें दार्जिलिंग को विभाजित कर कलिम्पोंग, पश्चिम मेदिनीपुर को विभाजित कर झाड़ग्राम और अब वर्द्धमान को विभाजित कर नया जिला तैयार किया गया है। वर्द्धमान ग्रामीण क्षेत्र के लोग काफी दिनों से मांग करते आ रहे थे कि नया जिला घोषित किया जाए। जिस पर आखिरकार मुख्यमंत्री ने अंतिम मुहर लगा दी। पिछले छह वर्षों के कार्यकाल में ममता ने अब तक बंगाल को चार नए जिले दिए हैं। अपने पहले उत्तर बंगाल में ही कूचबिहार को नया जिला घोषित की थी।

बंगाल को दो और नए जिले मिलेंगे। जिसकी घोषणा भी इस वर्ष होनी है। महानगर से सटे दक्षिण 24 परगना जिले को विभाजित कर सुंदरवन और उत्तर 24 परगना जिले को विभाजित कर बशीरहाट जिला बनना है। पश्चिम वर्द्धमान जिले का मुख्यालय आसनसोल को बनाया गया है।

एक नजर में नया जिला पश्चिम वर्द्धमान 

- क्षेत्रफल 1603 वर्ग किलोमीटर 
-जनसंख्या-करीब 29 लाख
-जिला मुख्यालय- आसनसोल 
-कुल ग्रामपंचायत-62 
-कुल ग्राम संसद-633 
-आसनसोल व दुर्गापुर नगर निगम 
-10 विधानसभा क्षेत्र 
-आसनसोल व वर्द्धमान-दुर्गापुर लोकसभा सीट का कुछ हिस्सा जिले में शामिल 
-16 थाने 
-आठ ब्लॉक 
-दो सबडिवीजन- आसनसोल व दुर्गापुर 

यह भी पढ़ेंः बंगाल का 22वां जिला बना झाड़ग्राम 

यह भी पढ़ेंः पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के खिलाफ मुकदमा