विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वेदांता के चेयरमेन अनिल अग्रवाल का बड़ा एलान: बंगाल के खनन और ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के अवसरों पर करेंगे विचार

Published: Wed, 28 Oct 2026 07:19 PM (IST)

वेदांता रिसोर्सेज के संस्थापक अनिल अग्रवाल ने बंगाल में खनन, खनिज और बिजली जैसे क्षेत्रों में निवेश की संभावनाएं तलाशने की इच्छा जताई है।

अनिल अग्रवाल ने बंगाल में निवेश की इच्छा जताई

अनिल अग्रवाल ने बंगाल में निवेश की इच्छा जताई

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। वेदांता रिसोर्सेज के संस्थापक एवं गैर-कार्यकारी चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने बंगाल में निवेश की संभावनाएं तलाशने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि खनन, खनिज और बिजली जैसे क्षेत्रों में निवेश के अवसरों पर विचार किया जाएगा।

बुधवार को इंडियन चैंबर आफ कामर्स (आईसीसी) के एक कार्यक्रम के इतर उन्होंने राज्य की औद्योगिक क्षमता, खनिज संसाधनों और कुशल मानव संसाधन की सराहना की। अग्रवाल ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से भी मुलाकात की।

बंगाल की औद्योगिक क्षमता पर भरोसा

अनिल अग्रवाल ने कहा कि बंगाल से उनका गहरा व्यक्तिगत जुड़ाव है और राज्य में निवेश का कोई उपयुक्त अवसर मिलने पर वह हरसंभव प्रयास करेंगे। उनके मुताबिक, बंगाल के पास पर्याप्त खनिज संसाधन, बुनियादी ढांचा और कुशल श्रमशक्ति है।

इन क्षमताओं के आधार पर राज्य दोबारा बड़े औद्योगिक केंद्र के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर सकता है। उन्होंने कहा कि खनन, खनिज और बिजली उनके संभावित निवेश के प्रमुख क्षेत्र होंगे। अग्रवाल ने राज्य में कारोबारी माहौल और नेतृत्व के प्रति भी सकारात्मक रुख जताया।

घरेलू संसाधनों के इस्तेमाल पर जोर

देश की आर्थिक संभावनाओं पर अग्रवाल ने कहा कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और जिंस बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत में घरेलू मांग और विकास की गति कारोबार के लिए बड़े अवसर पैदा कर रही है।

उन्होंने प्राकृतिक संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने और आयात पर निर्भरता घटाने की जरूरत बताई। वेदांता समूह की विकास योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने अगले दो वर्षों में 50 अरब डॉलर का राजस्व और 20 अरब डालर का मुनाफा हासिल करने का लक्ष्य बताया।

अग्रवाल ने कोलकाता के दुर्गापूजा उत्सव की अंतरराष्ट्रीय लोकप्रियता का भी जिक्र किया। उनके अनुसार, शहर का उत्सवी माहौल और सांस्कृतिक जीवंतता विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने की क्षमता रखती है।

यह भी पढ़ें- VAML Q2 Results: मुनाफा दोगुना से ज्यादा, कर्ज भी घटा; वेदांता एल्युमिनियम मेटल लिमिटेड ने पेश किए नतीजे

यह भी पढ़ें- Vedanta Q2 Result: अनिल अग्रवाल की वेदांता का मुनाफा 151% बढ़कर हुआ 6202 करोड़, डिविडेंड का भी किया एलान