सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Vedanta Q2 Result: अनिल अग्रवाल की वेदांता का मुनाफा 151% बढ़कर हुआ 6202 करोड़, डिविडेंड का भी किया एलान

Published: Wed, 28 Oct 2026 05:03 PM (IST)

Vedanta Q2 Result: वेदांता ने Q2 में ₹6202 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो सालाना आधार पर 151% की ...और पढ़ें

वेदांता का शुद्ध लाभ 151% बढ़कर ₹6202 करोड़ हुआ।

वेदांता का शुद्ध लाभ 151% बढ़कर ₹6202 करोड़ हुआ।

HighLights

  1. वेदांता का शुद्ध लाभ 151% बढ़कर ₹6202 करोड़ हुआ।

  2. कंपनी ने शेयरधारकों के लिए ₹5 प्रति शेयर लाभांश घोषित किया।

  3. राजस्व, EBITDA में वृद्धि; शुद्ध कर्ज में भी कमी आई।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Vedanta Q2 Result: भारत के दिग्गज अरबपति अनिल अग्रवाल की वेदांता ने जुलाई-सितंबर तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए। कंपनी के मुनाफे में रिकॉर्ड उछाल देखा गया है। सालाना आधार पर इसमें 151 फीसदी की तेजी आई है।

नतीजों के साथ कंपनी निवेशकों को भी बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने शेयरधारकों को हर शेयर के बदले 5 रुपये का डिविडेंड देने का भी एलान किया है। वेदांता ने फाइलिंग में बताया कि 30 सितंबर 2026 को समाप्त तिमाही के बाद, कंपनी के निदेशक मंडल ने 08 अक्टूबर 2026 को, वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1/- रुपये के अंकित मूल्य वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 5/- रुपये के पहले अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी।

कैसे रहे वेदांता के तिमाही नतीजे

वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में वेदांता (Vedanta) का नेट कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 151% बढ़कर 6202 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह 2471 करोड़ रुपये था। इससे छमाही नेट प्रॉफिट 11,496 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले साल के मुकाबले 151% अधिक है।

Q2 में वेदांता का रेवेन्यू 57% बढ़कर 25,812 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह 16,445 करोड़ रुपये था।

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में वेदंता का EBITDA 106% उछलकर 9,938 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह 4,817 करोड़ रुपये था। इससे छमाही EBITDA रिकॉर्ड 18,407 करोड़ रुपये हो गया, जो सालाना आधार पर 103% की वृद्धि है।

तिमाही EBITDA मार्जिन 60% रहा, जो सालाना आधार पर 1055 bps और तिमाही आधार पर 293 bps बढ़ा है। नेट डेट/EBITDA अनुपात Q1 FY27 के 0.3 गुना से सुधरकर 0.1 गुना हो गया।

वेदांता का कर्ज भी हुआ काम

जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान वेदांता का नेट कर्ज 4,624 करोड़ रुपये घटकर 3,675 करोड़ रुपये रह गया। इसमें मुख्य रूप से कामकाज से आए कैश फ्लो (cash flow from operations) का योगदान रहा। कंपनी का नेट कर्ज-से-EBITDA अनुपात 0.1 गुना रहा। इस तिमाही में कंपनी ने कैपिटल एक्सपेंडिचर (पूंजीगत व्यय) से पहले 5,803 करोड़ रुपये का फ्री कैश फ्लो जेनरेट किया और ग्रोथ कैपिटल एक्सपेंडिचर में 1,135 करोड़ रुपये का निवेश किया।

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

यह भी पढ़ें- Vedanta Iron & Steel Q2 Result: अनिल अग्रवाल की कंपनी ने जारी किए तिमाही नतीजे, हुआ 324 करोड़ रुपये का घाटा