सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

VAML Q2 Results: मुनाफा दोगुना से ज्यादा, कर्ज भी घटा; वेदांता एल्युमिनियम मेटल लिमिटेड ने पेश किए नतीजे

Published: Wed, 28 Oct 2026 05:11 PM (IST)

वेदांता एल्युमिनियम मेटल लिमिटेड (VAML) ने सितंबर तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का शुद्ध लाभ 118% बढ़कर ₹5,167 करोड़ हो गया।

News Article Hero Image

HighLights

  1. शुद्ध लाभ 118% बढ़कर ₹5,167 करोड़ हुआ।

  2. राजस्व 41% बढ़कर ₹22,066 करोड़ तक पहुंचा।

  3. कंपनी ने ₹3,090 करोड़ का कर्ज घटाया।

नई दिल्ली। वेदांता समूह की कंपनी वेदांता एल्युमिनियम मेटल लिमिटेड (VAML) ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। Q2 में कंपनी का एडजस्टेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर (YoY) 118 प्रतिशत बढ़कर 5,167 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह 2,373 करोड़ रुपये था।

VAML ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि तिमाही के दौरान रेवेन्यू सालाना आधार पर 41 प्रतिशत बढ़कर 22,066 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 15,670 करोड़ रुपये था। कंपनी ने तिमाही नतीजे बाजार बंद होने से ठीक पहले दिए। कंपनी के शेयर डेढ़ फीसदी की बढ़त के साथ 359 रुपये पर बंद हुए।

VAML के नतीजों की मुख्य बातें

  • लंदन मेटल एक्सचेंज में कीमतों में नरमी के बावजूद, सितंबर तिमाही लगातार दूसरी ऐसी तिमाही रही जिसमें कंपनी का EBITDA 10,000 करोड़ रुपये से अधिक रहा।
  • इस तिमाही में EBITDA 10,192 करोड़ रुपये रहा, जो साल-दर-साल (YoY) आधार पर 83 प्रतिशत की वृद्धि है, और इसका EBITDA मार्जिन 46 प्रतिशत रहा।
  • ऑपरेशनल परफॉर्मेंस के मोर्चे पर वेदांता एल्युमीनियम ने 649 KT का अब तक का सबसे अधिक क्वार्टरली एल्युमीनियम प्रोडक्शन हासिल किया है, जो पिछली तिमाही के मुकाबले 3 प्रतिशत और पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 5 प्रतिशत अधिक है।
  • वैल्यू-एडेड उत्पादन रिकॉर्ड 432 KT तक पहुंच गया, जो पिछले साल की तुलना में 31 प्रतिशत अधिक है। वहीं, एल्यूमिना का उत्पादन 895 KT के नए त्रैमासिक उच्च स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले साल की तुलना में 37 प्रतिशत अधिक है।

नतीजों पर मैनेजमेंट ने क्या कहा?

कंपनी के CFO अनूप अग्रवाल ने कहा कि कैश जनरेशन और कैपिटल मैनेजमेंट को अनुशासित ढंग से संभालने की बदौलत, उनकी कंपनी इस तिमाही में अपना नेट डेट 3,090 करोड़ रुपये कम करने में सफल रही, जिससे नेट डेट-टू-EBITDA अनुपात सुधरकर 0.7 गुना हो गया।

ये भी पढ़ें - Adani Ports Q2 result: अदाणी पोर्ट्स का धमाका! मुनाफा 18% बढ़कर हुआ 3682 करोड़; रेवेन्यू में भी भारी उछाल

कंपनी के फुल टाइम डायरेक्टर और सीईओ राजेश कुमार ने कहा कि बाल्को (BALCO) के विस्तार के दूसरे चरण को चालू करने और बॉक्साइट संसाधनों को सुरक्षित करने की दिशा में हुई प्रगति ने इंटीग्रेटेड वैल्यू चेन की मजबूत नींव को और बेहतर किया है।