Adani Ports Q2 result: अदाणी पोर्ट्स का धमाका! मुनाफा 18% बढ़कर हुआ 3682 करोड़; रेवेन्यू में भी भारी उछाल
अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) ने वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में शानदार वित्तीय नतीजे घोषित किए ...और पढ़ें

Q2 मुनाफा 18% बढ़कर ₹3682 करोड़ हुआ।
HighLights
Q2 मुनाफा 18% बढ़कर ₹3682 करोड़ हुआ।
राजस्व में 24% की वृद्धि, ₹11340 करोड़ पहुंचा।
पूरे वित्त वर्ष के लिए आय और EBITDA अनुमान बढ़ाए।
नई दिल्ली। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशनल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने बुधवार को वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए।
कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 18 प्रतिशत बढ़कर 3682 करोड़ रुपये हो गया है, जो कि पिछले साल की समान तिमाही में 3,120 करोड़ रुपये था।
रेवेन्यू में भी भारी उछाल
वित्त वर्ष 27 (चालू वित्त वर्ष) की पहली तिमाही में Adani Ports and Special Economic Zone की आय सालाना आधार पर 24 प्रतिशत बढ़कर 11,340 करोड़ रुपये हो गई है, जो कि पिछले वर्ष की समान तिमाही में 9,167 करोड़ रुपये थी।
सितंबर तिमाही में कंपनी का ईबीआईटीडीए सालाना आधार पर 23 प्रतिशत बढ़कर 6,807 करोड़ रुपये हो गया है, जो कि पिछले वर्ष की समान तिमाही में 5,550 करोड़ रुपये था।
वहीं, चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में कंपनी की आय सालाना आधार पर 21 प्रतिशत बढ़कर 22,161 करोड़ रुपये हो गई है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 18,294 करोड़ रुपये थी। इस दौरान कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 14 प्रतिशत बढ़कर 7,332 करोड़ रुपये हो गया है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 6,431 करोड़ रुपये था।
वित्त वर्ष 27 की पहली छमाही में ईबीआईटीडीए सालना आधार पर 21 प्रतिशत बढ़कर 13,347 करोड़ रुपये हो गया है।
मजबूत प्रदर्शन के चलते कंपनी ने पूरे वित्त वर्ष 27 के लिए आय की गाइडेंस को 1,000 करोड़ रुपये बढ़ाकर 44,000-46,000 करोड़ रुपये कर दिया है। वहीं, ईबीआईटीडीए गाइडेंस को भी 1,000 करोड़ रुपये बढ़ाकर 26,000-27,000 करोड़ रुपये कर दिया है।
घरेलू पोर्ट्स की आय में बढ़ोतरी
कंपनी ने बताया कि उसके घरेलू पोर्ट्स की आय सालाना आधार पर 13 प्रतिशत बढ़ी है और ईबीआईटीडीए मार्जिन 72.5 प्रतिशत पर रहा है। अंतरराष्ट्रीय पोर्ट्स से आय सालाना आधार पर 71 प्रतिशत बढ़ी है और ईबीआईटीडीए मार्जिन 47.7 प्रतिशत रहा है।
नतीजों पर अदाणी पोर्ट्स के पूर्णकालिक निदेशक और सीईओ अश्विनी गुप्ता ने कहा कि वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही शानदार रही। हमारे घरेलू पोर्ट्स हमारी कमाई का मुख्य आधार बने हुए हैं, जबकि अंतरराष्ट्रीय पोर्ट्स, लॉजिस्टिक्स और मरीन कारोबार विकास के मजबूत इंजन के रूप में उभर रहे हैं। पहली छमाही के बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए, हम वित्त वर्ष 27 के लिए अपनी आय, ईबीआईटीडीए और कैपेक्स के अनुमानों को बढ़ा रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि जैसे-जैसे हम अपने 'एम्बिशन 2031' लक्ष्यों की दिशा में निवेश बढ़ा रहे हैं, हमारी बैलेंस शीट बेहद मजबूत बनी हुई है। पिछले दो वर्षों में हमने 30,346 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय किया है, जिसमें पहली छमाही में योजना से अधिक निवेश भी शामिल है और साथ ही नेट डेट-टू-ईबीआईटीडए अनुपात को 1.8 गुना पर बनाए रखा है। यह हमारे बिजनेस मॉडल की मजबूती और पूंजी अनुशासन को दर्शाता है।
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
