अनोखी शव यात्रा: यहां डीजे की धुन पर जमकर नाचे लोग, डांस के बीच हुआ दाहसंस्कार
वीरभूम के सिउड़ी में शवयात्रा का अनोखा नजारा देखने को मिला यहां दुखी होनी की बजाय नाना की मौत पर नातियों ने जमकर डांस किया।
वीरभूम, जेएनएन। अमूमन शवयात्रा के साथ चलने वाले ढोलक मंजिरा मंडली की परंपरा को पीछे छोड़कर नाती अपने नाना की शवयात्रा को डीजे की धुन पर श्मशान तक लेकर पहुंचे। इसके बाद डांस के बीच शव का दाहसंस्कार कर दिया गया। रीति रिवाज को दरकिनार करने वाला ऐसा मामला वीरभूम जिले के सिउड़ी थाना अंतर्गत आनंदपुर डांगालपाड़ा में सामने आया है।
जानकारी के अनुसार सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त शंकर चरण माल (92) की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें कुछ दिनों पहले सिउड़ी सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन बुधवार रात उनकी मौत हो गई। वृद्ध की दस लड़कियां भी शादी होने के बाद उसी इलाके में घर बनाकर रहने लगी थीं। सभी बेटियों के कुल 24 बेटे हैं।
नाना की मौत से दुखी होने की बजाए नातियों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने शवयात्रा में डीजे का प्रबंध कर लिया। गुरुवार को घर से निकली शवयात्रा के आगे चल रहे वाहन में डीजे पर फिल्मी गीतों को बजाया गया। इसके बाद श्मशान पहुंचने के बाद डांस के बीच शव का दाहसंस्कार किया गया। मौत पर दुख प्रकट करने की बजाए डीजे बजने की घटना ने लोगों को हैरत में डाल दिया।
अस्पताल से घर पहुंचते ही ‘जीवित’ हुई वृद्धा
सरकारी अस्पताल में डाक्टरों द्वारा मृत घोषित की गई वृद्धा को घर ले जाने के बाद वह ‘जीवित’ हो उठी। इसके बाद फिर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से अस्पताल में हंगामे जैसा माहौल बन गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।
सूत्रों के अनुसार बोलपुर के वार्ड 2 अंतर्गत कुमोरपुकुर पाड़ा निवासी आनंदमयी दास (78) की तबीयत बिगड़ने पर बोलपुर महकमा अस्पताल में लाया गया था। आरोप है कि डाक्टर ने जांच के बाद वृद्धा को मृत घोषित कर दिया था। वृद्धा के पुत्र निताई दास का दावा है कि घर ले जाने पर मां की सांस चलने लगी थी। उन्होंने ग्लास से पानी भी पिया था। इसके बाद फिर से वृद्धा को अस्पताल लाया गया लेकिन दोबारा भी डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद स्वजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से स्थिति को नियंत्रित किया। उधर, चिकित्सक ने मृतका के स्वजनों द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज कर दिया।
कोलकाता पुलिस की नई पहल, वृद्ध माता-पिता उपेक्षा की तो मिलेगी सजा
Nabaneeta Dev Sen Dies: साहित्य अकादमी और पदमश्री प्राप्त नवनीता सेन का लंबी बीमारी से निधन