विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

TMC ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक के आवास के पास किया धरना प्रदर्शन, धारा 144 लागू

By AgencyEdited By: Sonu Gupta
Published: Sun, 19 Feb 2023 04:49 PM (IST)

कूच बिहार जिले के भेटगुरी में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशित प्रमाणिक के आवास के पास रविवार को तृणमूल कांग्रेस ...और पढ़ें

TMC ने किया केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक के आवास के पास धरना प्रदेर्शन।
TMC ने किया केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक के आवास के पास धरना प्रदेर्शन।

कोलकाता, पीटीआई। कूच बिहार जिले के भेटगुरी में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशित प्रमाणिक के आवास के पास रविवार को तृणमूल कांग्रेस द्वारा एक दिवसीय धरने का आयोजन किया गया। इसमें बीएसएफ के एक कांस्टेबल द्वारा पिछले साल एक युवक को गोली मारने के मामले में न्याय की मांग की गई। स्थानीय अधिकारी के मुताबिक, इस घटना के बाद किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए इलाके में भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ मंत्री के आवास के चारों तरफ 150 मीटक के दायरे में सीआरपीसी की धारा 144 लगा दी गई है।

प्रदर्शनकारियों ने की बीएसएफ के खिलाफ नारेबाजी

दिनहाटा प्रखंड में 24 साल के प्रेम कुमार बर्मन की मौत पर विरोध जताते हुए टीएमसी ने इसमें शामिल लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा नीत केंद्र, बीएसएफ और प्रमाणिक के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस मामले के बाद केंद्रीय बलों को दिन में गृह राज्य मंत्री निशित प्रमाणिक के आवास के बाहर पहरा देते देखा गया। इस दौरान मनाही का उल्लंघन करने से रोकने के लिए बांस के बैरिकेड्स लगाए गए हैं।

गृह मंत्रालय से जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

इस दौरान प्रमाणिक के आवास के पास हो रहे विरोध प्रदर्शन में उत्तर बंगाल के विकास मंत्री और दिनहाटा के टीएमसी विधायक उदयन गुहा राज्य के पूर्व मंत्री परेश अधिकारी और बिनॉय बर्मन ने भी हिस्सा लिया। धरने में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए गुहा ने कहा कि इस प्रकार के हत्याओं का समर्थन करने वाले लोग इंसान नहीं हैं। उन्होंने गृह मंत्रालय से गोलीबारी के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की है।

बीएसएफ के एक कांस्टेबल ने दिसंबर 2022 में मारी थी गोली

मालूम हो कि दिसंबर 2022 में भारत- बंगलादेश सीमा के पास दिनहाटा ब्लॉक में कथित रूप से बीएसएफ के एक कांस्टेबल द्वारा बर्मन की गोली मार दी गई थी। परिवार के सदस्यों ने दावा किया था कि बर्मन 24 साल का एक प्रवासी मजदूर था जो त्रासदी के कुछ दिन पहले ही घर लौटा था। हालांकि बीएसएफ ने उसको मवेशी तस्कर करार दिया था। टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने एक सप्ताह पहले कूचबिहार जिले में एक जनसभा के दौरान बर्मन की मौत के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन का आह्वान किया था।

यह भी पढे़ं- 

आधुनिक तकनीक से ट्रेंड नर्सों से ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगा फायदा, विशेषज्ञों का मानना रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

Fact Check : झूठी है बैंकों के पासबुक के पीछे गीता का सार छपवाने की बात, RBI ने नहीं दिया ऐसा कोई निर्देश