विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक घर में 3 शव मिलने से हड़कंप, फंदे पर लटके थे पति-पत्नी; पापा के शव से बंधी मिली मासूम की लाश

Published: Tue, 04 Mar 2025 05:54 PM (IST)Updated: Tue, 04 Mar 2025 05:57 PM (IST)

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक घर में तीन शव मिलने से हड़कंप मच गया। प्रथम दृष्टया पुलिस मामले ...और पढ़ें

कोलकाता में तीन शव मिलने से हड़कंप। (सांकेतिक फोटो)
कोलकाता में तीन शव मिलने से हड़कंप। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या करने का शक।
  2. ऑटो-रिक्शा चला परिवार चलाता था सोमनाथ राय।
  3. पुलिस को घर से एक कथित नोट भी बरामद हुआ।

राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। कोलकाता के कस्बा इलाके में मंगलवार को एक ही परिवार के तीन सदस्य अपने घर में मृत मिले। इनमें एक बच्चा भी शामिल हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान सोमनाथ राय (40), उनकी पत्नी सुमित्रा (35) और उनके ढाई साल के बेटे रुद्रनील के रूप में हुई है।

फंदे पर लटके मिले शव

अधिकारी ने बताया कि घर से कथित तौर पर राय द्वारा लिखा गया एक नोट बरामद किया गया है, लेकिन इसकी सामग्री का खुलासा अभी नहीं किया गया है। अधिकारी के अनुसार, राय और उनकी पत्नी फंदे से लटके मिले, जबकि नाबालिग का शव उसके पिता से बंधा हुआ मिला।

ऑटो-रिक्शा चलाता था सोमनाथ

पुलिस ने बताया कि सोमनाथ ऑटो-रिक्शा चालक था और उसका परिवार कस्बा के हाल्टू पूर्व पल्ली इलाके में एक मकान में रहता था। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर कस्बा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस बोली- आत्महत्या का शक

अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह आत्महत्या का मामला है, जो संभवत: आर्थिक तंगी के कारण की गई है। हालांकि, पुलिस अन्य आशंकाओं से भी इन्कार नहीं कर रही है। मृतक के रिश्तेदारों और पड़ोसियों से पूछताछ कर पुलिस जांच में जुटी है। परिवार के एक रिश्तेदार ने दावा किया कि राय का संपत्ति विवाद चल रहा था।

संपत्ति के एंगल से भी जांच

पुलिस अधिकारी ने कहा कि हम इस बात की तफ्तीश कर रहे हैं कि क्या संपत्ति विवाद का इन मौतों से कोई संबंध है। बता दें कि इससे पहले 19 फरवरी को कोलकाता के टेंगरा इलाके में एक परिवार के तीन सदस्य अपने घर में मृत पाए गए थे। उस घटना के कुछ सप्ताह बाद अब ये घटना सामने आई है।

यह भी पढ़ें: 'अगर मरीज मर गया तो ऑपरेशन कैसे सफल हुआ?', BRS विधायकों के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा क्यों कहा?

यह भी पढ़ें: 'औरंगजेब ज्यादा प्यारे हैं तो उसकी कब्र...' मुगल शासक की तारीफ करने वाले अबू आजमी पर क्या बोलीं नवनीत राणा?