Move to Jagran APP

Kolkata Metro: यात्रियों के दबाव को देखते हुए बढ़ाई गई मेट्रो ट्रेनों की संख्या, अब रोजाना चलेंगी 208 मेट्रो

मेट्रो पहले दिन आठ मिनट के अंतराल पर चली थी। उस दिन 192 मेट्रो चली थी। समय का अंतराल कम होने से सोमवार से शुक्रवार तक अब रोजाना 208 मेट्रो चलेंगी। आखिरी मेट्रो कवि सुभाष के लिए दमदम से रात आठ बजे रवाना होगी।

By Priti JhaEdited By: Published: Mon, 19 Jul 2021 02:37 PM (IST)Updated: Mon, 19 Jul 2021 02:37 PM (IST)
बढ़ाई गई मेट्रो ट्रेनों की संख्या, अब रोजाना चलेंगी 208 मेट्रो

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। 'सिटी ऑफ ज्वाय' लय में लौटने लगा है। कोलकाता की लाइफलाइन कही जाने वाली मेट्रो रेल सेवा कई महीने बाद गत शुक्रवार से दोबारा शुरू हुई थी। पहले दिन ही मेट्रो पर यात्रियों का भारी दबाव देखने को मिला था इसलिए सोमवार से दो मेट्रो के बीच समय के अंतराल को कम कर दिया गया। इस दिन मेट्रो सुबह और शाम के व्यस्त घंटों के दौरान मेट्रो ट्रेनों की संख्या में वृद्धि की गई और छह मिनट के अंतराल में मेट्रो चली।

loksabha election banner

मेट्रो पहले दिन आठ मिनट के अंतराल पर चली थी। उस दिन 192 मेट्रो चली थी। समय का अंतराल कम होने से सोमवार से शुक्रवार तक अब रोजाना 208 मेट्रो चलेंगी।

मेट्रो प्रबंधन की तरफ से गत शुक्रवार को ही सूचित कर दिया गया था कि कवि सुभाष के लिए सुबह आठ बजे पहली मेट्रो दमदम या दक्षिणेश्वर से रवाना होगी। कवि सुभाष से दमदम या दक्षिणेश्वर के लिए पहली मेट्रो भी सुबह आठ बजे चलेगी।

आखिरी मेट्रो शाम 7.48 बजे दक्षिणेश्वर से निकलेगी

आखिरी मेट्रो कवि सुभाष के लिए दमदम से रात आठ बजे रवाना होगी। कवि सुभाष से दक्षिणेश्वर के लिए आखिरी मेट्रो रात आठ बजे रवाना होगी। शनिवार को 108 मेट्रो दौड़ेगी। स्टाफ स्पेशल ट्रेन सुबह आठ बजे से 11.30 बजे तक और अपरान्ह 3.30 बजे से शाम 7.30 बजे तक चलेगी। रविवार को मेट्रो सेवा बंद रहेगी। ईस्ट-वेस्ट मेट्रो ट्रेनों की संख्या फिलहाल नहीं बढ़ रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.