Kolkata News: हॉस्टल में रहने वाले 10 बच्चों को लगा बिजली करंट, 5 की हालत गंभीर
करंट लगने के बाद से हॉस्टल में काफी भगदड़ मच गई। वहीं जैसे ही बच्चों के परिजनों को इस हादसे की सूचना मिली तो वह भागे-भागे हॉस्टल और अस्पताल पहुंचे जहां बच्चों का जहां इलाज चल रहा है।
कोलकाता, एजेंसी। कोलकाता के एक हॉस्टल में रहने वाले 10 बच्चों को बिजली का करंट लग गया। करंट लगने के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। इनमें से 5 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं एक साथ इतनी संख्या में बच्चों को करंट लगने के बाद से ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन की टीम करंट लगने की जांच कर रही है।
टूटी हुई बिजली की केबल से हुआ हादसा
खबर एजेंसी एएनआई के अनुसार छात्रों को टूटे हुए केबल के कारण करंट लगा। बताया जा रहा है कि हॉस्टल में टूटा हुआ बिजली का तार खुले में था। इसकी चपेट में आने से बच्चों को करंट लगा है। वहीं 10 बच्चों को एक साथ करेंट लगा, जबकि 5 को अस्प्ताल में भर्ती कराया गया है। करंट लगने के बाद से हॉस्टल में काफी भगदड़ मच गई। वहीं जैसे ही बच्चों के परिजनों को इस हादसे की सूचना मिली तो वह भागे-भागे हॉस्टल और अस्पताल पहुंचे जहां बच्चों को इलाज चल रहा है।