विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुवेंदु अधिकारी PA हत्याकांड: 50 सेकंड का ऑपरेशन-10 राउंड गोलियां, अपराधियों की बाइक की हुई पहचान

Published: Thu, 07 May 2026 07:22 PM (IST)

सुवेंदु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ की मध्यमग्राम में 50 सेकंड के भीतर 10 गोलियां मारकर हत्या कर दी ...और पढ़ें

सुवेंदु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या

सुवेंदु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना की सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि इस आपरेशन को महज 50 सेकंड में अंजाम दिया गया। चंद्रनाथ की कार के आसपास 10 राउंड गोलियां चलाई गईं। गोलीबारी अत्याधुनिक स्वचालित हथियार से की गई थी।

पुलिस का अनुमान है कि चंद्रनाथ की कार को रोकने वाली कार में एक शार्प शूटर सवार था। दो बाइक सवार पीछे से पीछा कर रहे थे। कार चालक ने बाइक सवारों से सूचना का आदान-प्रदान किया। हत्या के बाद हमलावर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। तीनों घटना के छह घंटे पहले से इलाके में ही थे। घटनास्थल से बरामद कारतूस की जांच से पता चला है कि अपराध में इस्तेमाल की गई पिस्तौल आस्ट्रिया निर्मित बताई जा रही है।

बता दें कि बुधवार रात 10:30 बजे मध्यमग्राम के दोहारिया में दो बाइक व कार से आए बदमाशों ने प्वाइंट ब्लैैंक रेंज से चंद्रनाथ को कार में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना में चालक को भी गोली लगी थी। इधर घटना की जांच के लिए राज्य सरकार ने विशेष जांच दल (एसआइटी) का गठन किया है। इस बीच फारेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किए हैं। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

Suvendu Adhikari PA murder

बाइक आसनसोल के निवासी के नाम पर पंजीकृत

पुलिस ने हत्याकांड में इस्तेमाल की गई एक बाइक बरामद कर ली है। हत्या में इस्तेमाल किया गया चारपहिया वाहन बुधवार रात को जब्त किया गया था। चारपहिया वाहन का इस्तेमाल चंद्रनाथ की कार का रास्ता रोकने के लिए किया गया था।

पता चला है कि बदमाश बाइक को छोडक़र भाग गए। दूसरी बाइक की तलाश अभी जारी है। पता चला है कि बरामद बाइक आसनसोल के बर्नपुर निवासी बिभास भट्टाचार्य के नाम पर पंजीकृत है। लेकिन अब उस पते पर बिभास नाम का कोई व्यक्ति नहीं रहता है।

भडक़ाऊ भाषण घटना के लिए जिम्मेदार: चंद्रनाथ की मां

गुरुवार को बारासात अस्पताल में चंद्रनाथ रथ के शव का पोस्टमार्टम पूरा हो गया। उनके पार्थिव शरीर को उनके चांदीपुर स्थित घर ले जाया गया। चंद्रनाथ की मां अपने बेटे के हत्यारों के लिए फांसी नहीं, बल्कि उम्रकैद चाहती हैं। वह घटना के लिए तृणमूल के भडक़ाऊ भाषण को जिम्मेदार ठहराती हैं।

हत्या के विरोध में इस दिन भाजपा समर्थकों ने जिले के शालबनी में सडक़ जाम की। चंद्रनाथ, जो मूल रूप से पूर्व मेदिनीपुर के चांदीपुर के रहने वाले थे, फिलहाल मध्यमग्राम के दोहारिया स्थित एक आवास में रह रहे थे।

MAA

कार के मालिक से पूछताछ

वहीं जांच में पता चला है कि अपराधियों द्वारा इस हत्याकांड में इस्तेमाल की गई कार पर लगाया गया नंबर प्लेट सिलीगुड़ी के निवासी जेम्स विलियम्स के नाम पर दर्ज है।

पुलिस ने उससे पूछताछ की है। उसने बताया कि अपनी कार को बेचने के लिए उसने विज्ञापन भी दिया था। पुलिस ने उसकी कार को भी जब्त कर लिया है।

ममता को हराने की वजह से हुआ कत्ल: सुवेंदु

सुवेंदु अधिकारी ने गुरुवार को दावा किया कि चंद्रनाथ की हत्या केवल इसलिए की गई क्योंकि वह उनके सहयोगी थे और भवानीपुर में उन्होंने ममता बनर्जी को हराया था।

अधिकारी ने इस घटना को एक सुनियोजित हत्या करार दिया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने इस घटना को सुनियोजित राजनीतिक हत्या करार दिया और दावा किया कि इसका उद्देश्य राज्य में अस्थिरता पैदा करना है।

यह भी पढ़ें- 'भवानीपुर से चुनाव जीता, इसलिए पीए की हत्या की गई'; सुवेंदु अधिकारी का टीएमसी पर आरोप

यह भी पढ़ें- फर्जी नंबर प्लेट, सिलीगुड़ी कनेक्शन और OLX... सुवेंदु अधिकारी के पीए हत्याकांड में शामिल कार पर नए खुलासे