'बंगाल को पाकिस्तान बनने से रोकना होगा', केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने TMC पर साधा निशाना
केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के शासनकाल में तेजी से हो ...और पढ़ें

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने टीएमसी पर साधा निशाना (फोटो-एएनआई)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने दावा किया है कि बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के शासनकाल के दौरान तेजी से हो रहे जनसांख्यिकीय बदलाव के कारण कई जिलों में हिंदू अल्पसंख्यक बन सकते हैं, जिससे भविष्य में हिंदू उम्मीदवारों के लिए चुनाव जीतना बहुत कठिन हो जाएगा।
भाजपा की बंगाल इकाई के पूर्व अध्यक्ष मजूमदार ने मीडिया से बातचीत में कहा, '2021 के विधानसभा चुनाव में सत्ता हासिल करने में असफल रहने के बाद भाजपा ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है।'
'बंगाल को पाकिस्तान बनने से रोकना होगा'
सुकांत मजूमदार ने बताया, 'पार्टी अब बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, बंगाल-केंद्रित मुद्दों को आगे बढ़ाने और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के माध्यम से मतदाता सूची को शुद्ध करने पर ध्यान दे रही है, जिससे चुनावी गणित बदल सकता है।'
मजूमदार ने कहा, 'राज्य की लगभग एक-तिहाई विधानसभा सीटों पर मुस्लिम मतदाताओं का प्रभाव है और यदि यह समुदाय एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ मतदान करता है तो यह भाजपा के लिए एक संरचनात्मक चुनौती बन सकता है।'
केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'यह चुनाव सिर्फ बंगाली हिंदुओं को बचाने का नहीं, बल्कि बंगाल को पाकिस्तान या अफगानिस्तान बनने से रोकने का है। केवल भाजपा ही बंगाल को बचा सकती है।'
मजूमदार ने कहा, 'पार्टी बंगाली हिंदू मतदाताओं के बीच एकजुटता और सत्तारूढ़ टीएमसी के प्रति बढ़ते मोहभंग पर भरोसा कर रही है।'
केंद्रीय मंत्री ने यह भी आरोप लगाया, 'राज्य में कट्टरपंथी ताकतों का प्रभाव बढ़ रहा है, खासकर बांग्लादेश सीमा से सटे इलाकों में। उन्होंने कहा कि बंगाल का एक बड़ा हिस्सा पहले ही अपराधियों, कट्टरपंथियों और उग्र तत्वों के प्रभाव में है।'
