विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल: आज जारी होगी SIR की पहली सप्लीमेंट्री लिस्ट, 10 लाख लोगों के नाम कटे

Published: Mon, 23 Mar 2026 06:00 AM (IST)Updated: Mon, 23 Mar 2026 07:03 AM (IST)

पश्चिम बंगाल में आज SIR की पहली पूरक सूची जारी होगी, जिसमें 10 लाख लोगों के नाम काटे गए हैं। ...और पढ़ें

बंगाल में SIR की पहली पूरक सूची होगी जारी। (फाइल)

बंगाल में SIR की पहली पूरक सूची होगी जारी। (फाइल)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल में SIR की पहली पूरक सूची सोमवार यानी आज शाम जारी होगी। इसे लेकर राज्य प्रशासन बेहद सतर्क है। राज्यभर में सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रख रही है। उग्र भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि 60 लाख विचाराधीन मामलों में से गत शुक्रवार तक 27 लाख 30 हजार मामलों का निपटारा हुआ था। उन्हीं को लेकर पहली पूरक सूची जारी की जाएगी।

10 लाख लोगों के नाम काटे

सूत्रों की मानें तो इनमें से 10 लाख लोगों के नाम काटे जा चुके हैं। जिला चुनाव अधिकारियों के पास से उनकी हार्ड कॉपी संबधित बूथों में भिजवाकर टांग दी जाएगी। इसके अलावा चुनाव आयोग व बंगाल के सीईओ कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर भी सूची देखी जा सकेगी।

सूची में दो श्रेणियां होंगी। पहली, जिनके नाम अंतिम मतदाता सूची में जोड़े गए हैं और दूसरी, जिनके नाम काटे गए हैं। जिनके नाम कटे हैं, वे ऑनलाइन व ऑफलाइन अपीलीय न्यायाधिकरण में सुनवाई के लिए अपील कर सकते हैं।

चुनाव आयोग ने बंगाल में निगरानी बढ़ाई

चुनाव आयोग बंगाल पर पैनी नजर रख रहा है। आयोग के निर्देश पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने रविवार से राज्यभर के थानों का दौरा शुरू कर दिया है और थाना प्रभारियों को स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक उपायों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इस बीच सीईओ कार्यालय सूत्रों से खबर है कि 31 मार्च तक केंद्रीय बलों की और 300 कंपनियां बंगाल पहुंच जाएंगी।

यह भी पढ़ें- बंगाल चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर, मंगलवार को नितिन नवीन का दौरा; 26 मार्च को पहुंचेंगे पीएम मोदी